{"_id":"60f8f6288ebc3e0a0129ae40","slug":"26-percent-more-rain-in-three-days-at-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा मानसून अपडेट: देरी से सक्रिय हुए मानसून की दरियादिली, तीन दिन में ही 26 फीसदी अधिक हुई बारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा मानसून अपडेट: देरी से सक्रिय हुए मानसून की दरियादिली, तीन दिन में ही 26 फीसदी अधिक हुई बारिश
Thu, 22 Jul 2021 10:08 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/हिसार
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:08 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान के ऊपरी हिस्से में बने एक साइक्लोनिक सरकुलेशन सहित विभिन्न कारणों से अभी मानसून सक्रिय है। नमी वाली हवाएं प्रदेश की तरफ आने की संभावना के चलते प्रदेश में 23 जुलाई तक तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
हरियाणा मौसम अपडेट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में देरी से सक्रिय हुए मानसून ने महज तीन दिन में ही प्रदेश को तरबतर कर दिया। पिछले बीस दिन से 20 फीसदी के करीब कम बारिश थी, वहीं अब सामान्य से 26 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। हरियाणा में एक जून से 21 जुलाई तक 151.5 एमएम बारिश होती है, जबकि इस अवधि में 190.2 एमएम बारिश हो चुकी है। पिछले तीन दिन में प्रदेश में 85.2 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने तीन दिन बाद 25 जुलाई को अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके लिए पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम परिवर्तनशील बना रहा। कभी धूप निकली तो कभी आंशिक बादल छाए। दिनभर उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
हिसार का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि करनाल में यह 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार पाकिस्तान के ऊपरी हिस्से में बने एक साइक्लोनिक सरकुलेशन सहित विभिन्न कारणों से अभी मानसून सक्रिय है। नमी वाली हवाएं प्रदेश की तरफ आने की संभावना के चलते प्रदेश में 23 जुलाई तक तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
पिछले तीन दिन की बारिश
19 जुलाई - 31.2 एमएम
20 जुलाई - 39.7 एमएम
21 जुलाई - 14.3 एमएम
कम बारिश वाले जिले (एमएम)
जिला बारिश कम
पंचकूला 93.7 70
अंबाला 188.6 38
भिवानी 91.9 12
फरीदाबाद 157 6
यमुनानगर 280.9 4
अधिक बारिश वाले जिले (एमएम)
जिला बारिश अधिक
चरखीदादरी 180 29
फतेहाबाद 118.7 20
गुरुग्राम 271.8 61
हिसार 124.8 17
झज्जर 316 153
जींद 241 71
कैथल 210 74
करनाल 308 53
कुरुक्षेत्र 235 19
महेंद्रगढ़ 202 33
नूंह 183 23
पलवल 177 41
पानीपत 228 36
रेवाड़ी 250 76
रोहतक 190 8
सिरसा 107 29
सोनीपत 280 69