फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 22 January 2022

हरियाणा की बड़ी खबरें: हिसार और सोनीपत में सड़क हादसों में चार की मौत, बादली में युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 22 Jan 2022 06:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Jan 2022 06:14 PM IST
सार

सोनीपत में जन्मदिन पार्टी के बाद दोस्त को घर छोड़कर लौट रहे युवकों की कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो की मौत हो गई व तीन युवक घायल हो गए। वहीं हिसार के नारनौंद में तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक पर जा रहे दो दोस्तों को रौंद दिया। जिनकी मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Haryana Top News 22 January 2022
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के निजी स्कूल सरकार के दबाव में आने को तैयार नहीं हैं। निजी स्कूल संचालकों ने साफ कर दिया है कि गरीब बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति की राशि अभी नहीं मिली है। सरकार दाखिलों को लेकर उन पर दबाव न बनाएं। निसा (नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल अलायंस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि 9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों को निशुल्क पढ़ाने की राशि का भी जल्द निर्धारण किया जाए। निजी स्कूलों को दाखिले न करने पर नोटिस न देना अनुचित है। फॉर्म-6 जमा करने की तारीख सरकार बढ़ाए। पढ़ें अन्य खबरें...

विज्ञापन


सोनीपत: जन्मदिन पार्टी के बाद दोस्त को घर छोड़कर लौट रहे युवकों की कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत, तीन गंभीर

हरियाणा के सोनीपत में निर्माणाधीन एनएच-334बी पर गांव राठधना के पास अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकराने के कारण दो दोस्तों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजनों ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वह रात को जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद अपने एक साथी को छोड़कर लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। विस्तृत खबर पढ़ें...
विज्ञापन


नारनौंद में हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक पर जा रहे दो दोस्तों को रौंदा, मौके पर मौत

हिसार में नारनौंद के गांव भकलाना के पास शुक्रवार रात को ट्राले ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में नारनौंद के बिजेंद्र व भिवानी जिले के शेरपाजू गांव का उसका दोस्त मनदीप शामिल हैं। बिजेंद्र रोडवेज में परिचालक था। विस्तृत खबर पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस परेड: राजपथ पर दिखेगा हरियाणा के खिलाड़ियों का दम, आज दिल्ली में होगा आधिकारिक परिचय

इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में हरियाणा की झांकी भी शामिल होगी। इस बार राजपथ पर हरियाणा के खिलाड़ियों का दम दिखेगा। शनिवार को दिल्ली में झांकी का अधिकारिक तौर पर परिचय कराया जाएगा। 10 ओलंपियन झांकी का हिस्सा होंगे। वहीं इसमें टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा की आदमकद प्रतिकृति मुख्य आकर्षण होगी। इस बार के ओलंपिक और पैरालंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है। यह झांकी सूचना ,जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा तैयार की गई है। विस्तृत खबर पढ़ें...

वारदात: बादली में पैसों के लेनदेन में युवक की गोली मारकर हत्या, फायरिंग में बीच बचाव करने आया युवक भी घायल 

बादली गांव में शनिवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बादली निवासी 25 वर्षीय कपिल पुत्र इन्द्र सिंह के रूप में हुई है। झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने आए कृपाल नामक युवक के हाथ में गोली लग गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में झगड़े का कारण पैसों का लेनदेन सामने आया है। विस्तृत खबर पढ़ें...


फतेहाबाद: दो दिन की मेहमान बनकर आई दोस्त के साथ गायब हुई पत्नी, परेशान पति पहुंचा थाने  

फतेहाबाद में एक शख्स की पत्नी घर पर मेहमान बनाकर रोकी गई अपनी दोस्त के साथ गायब हो गई है। पत्नी के गायब होने के बाद परेशान पति पुलिस के पास पहुंचा और  मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर शिकायतकर्ता की पत्नी और उसकी दोस्त की तलाश शुरू कर दी है। विस्तृत खबर पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed