फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man regiestered complaint of her wife missing in Fatehabad

फतेहाबाद: दो दिन की मेहमान बनकर आई दोस्त के साथ गायब हुई पत्नी, परेशान पति पहुंचा थाने  

Sat, 22 Jan 2022 09:05 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Jan 2022 09:05 AM IST
सार

पीड़ित पति संजय ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पूजा को रवीना ने गुरुग्राम में जॉब लगाने और बाहर सेटिंग करवाने का झांसा दिया है और उसे अपने साथ लेकर गायब हो गई है। 26 वर्षीय पूजा को रवीना ने गायब कर रखा है।

विज्ञापन
Man regiestered complaint of her wife missing in Fatehabad
पत्नी लापता। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

फतेहाबाद में एक शख्स की पत्नी घर पर दो दिन के लिए मेहमान बनाकर रुकी अपनी दोस्त के साथ आठ दिन बाद घर से गायब हो गई है। पत्नी के गायब होने के बाद परेशान पति शहर थाना पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर शिकायतकर्ता की पत्नी और उसकी दोस्त की तलाश शुरू कर दी है। पति का आरोप है कि घर से नकदी और आभूषण भी गायब हैं।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में चार मरला कॉलोनी निवासी संजय ने आरोप लगाया है कि रवीना नाम की महिला उसकी 26 वर्षीय पत्नी पूजा की दोस्त है, जो गुरुग्राम में किसी कंपनी में जॉब करती है। आरोप है कि आठ दिन पहले पत्नी की दोस्त रवीना उनके घर फतेहाबाद में मेहमान बनकर दो दिन के लिए रुकी थी।
विज्ञापन


दो दिन से ज्यादा रुकने के कारण घर में क्लेश हो गया। संजय का आरोप है कि अब आठ दिन बाद 21 जनवरी को रवीना पूजा को अपने साथ लेकर घर से गायब हो गई। घर से नकदी व आभूषण भी गायब हैं। संजय ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पूजा को रवीना ने गुरुग्राम में जॉब लगाने और बाहर सेटिंग करवाने का झांसा दिया है। अब उसे अपने साथ लेकर गायब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने फिलहाल आईपीसी की धारा 346 के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए रवीना और पूजा की तलाश शुरू कर दी है। -सुरेंद्रा, प्रभारी, शहर थाना पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed