फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two Friends Killed in Accident in Hisar

नारनौंद में हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक पर जा रहे दो दोस्तों को रौंदा, मौके पर मौत

Sat, 22 Jan 2022 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Jan 2022 12:35 PM IST
सार

नारनौंद निवासी 38 वर्षीय बिजेंद्र रात को अपने दोस्त मनदीप के साथ बाइक पर हांसी- भिवानी रोड से होते हुए नारनौंद आ रहे थे। 

विज्ञापन
Two Friends Killed in Accident in Hisar
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद के गांव भकलाना के पास ट्रॉले ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। शुक्रवार देर रात हुए इस हादसे में बाइक सवार दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में नारनौंद के बिजेंद्र व भिवानी जिले के शेरपाजू गांव से उसका दोस्त मनदीप शामिल है। बिजेंद्र हरियाणा रोडवेज में परिचालक था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नारनौंद निवासी 38 वर्षीय बिजेंद्र शुक्रवार देर रात अपने दोस्त मनदीप के साथ बाइक पर सवार होकर जींद- भिवानी रोड से होते हुए नारनौंद आ रहे थे। जब वह भकलाना गांव के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रॉले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों उछलकर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन


ट्रॉला चालक दोनों को रौंदता हुआ गुजर गया। हादसे में बुरी तरह से कुचले गए बिजेंद्र और मनदीप की मौके पर ही मौत हो गई। बुरी तरह से क्षत-विक्षत शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed