फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tableau of Haryana will included in the Republic Day parade on January 26

गणतंत्र दिवस परेड: राजपथ पर दिखेगा हरियाणा के खिलाड़ियों का दम, आज दिल्ली में होगा आधिकारिक परिचय

Sat, 22 Jan 2022 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Jan 2022 12:26 PM IST
सार

झांकी में टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा की आदमकद प्रतिकृति मुख्य आकर्षण होगी। इस बार के ओलंपिक और पैरालंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
Tableau of Haryana will included in the Republic Day parade on January 26
हरियाणा की झांकी। - फोटो : फाइल

विस्तार

राजपथ पर छोटे से हरियाणा की बड़ी उपलब्धियां बनेंगी  विशेष  आकर्षण  का  केंद्र

विज्ञापन

-खेलों  में  देश  का  नाम  रोशन  करने  वाले  अंतरराष्ट्रीय खिला?ियों से  सजी  होगी झांकी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
गणतंत्र दिवस समारोह में राजपथ पर निकलने वाली  झांकियों  में हरियाणा की  झांकी खेल के क्षेत्र में भारत के गौरव का प्रदर्शन करती दिखाई देगी। हरियाणा ऱ् खेलों  में नंबर-वन  थीम पर तैयार झांकी  विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इस पर सवार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौजूदगी इसे चार चांद लगाएगी।  इससे  पूर्व   2017 के गणतंत्र  दि.वस  समारोह  में  बेटी  बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम  पर  हरियाणा  की  झांकी  का  चयन  किया  गया  था।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य और सम्मान की बात है। देश के केवल 1.3 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र और 2.09 प्रतिशत आबादी वाले हरियाणा राज्य ने ओलंपिक सहित पिछली कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश का  नाम रोशन  किया है। दो  हिस्सों  से  बनी  हरियाणा  की  झांकी  के  अगले  हिस्से  में  घोड़े  व  शंख  होंगे। घोड़ों  से  जुता  रथ  महाभारत  युद्ध  के  विजय  रथ का  प्रतीक  है।  यहां  रखा  शंख भगवान श्रीकृष्ण  के  शंख  का  प्रतीक  है।  झांकी  के  दूसरे  हिस्से  को  चार  भागों  में  बांटा  गया  है। इसके  पहले  भाग  में  ओलंपिक  की  तर्ज  पर  बने  अखाड़े  में  दो  पहलवान  खिलाड़ी  कुश्ती का  डेमो  देंगे।  इसके  पीछे के  दो  हिस्सों  में  अंतरराष्ट्रीय  स्तर  के  हरियाणा  के  10  ख्याति प्राप्त  खिलाड़ी  खड़े  होंगे।
विज्ञापन


झांकी  के  अंतिम  हिस्से  पर  भाला  फेंकने  की  मुद्रा  में  ओलंपियन  नीरज  चोपड़ा  की आदमकद  प्रतिकृति  होगी।  झांकी  के  दोनों  ओर  हाई  रीलीफ  में  हरियाणा  के  चुनिंदा  खेलों जैसे  बॉक्सिंग,  वेट-लिफ्टिंग,  शूटिंग,  डिस्कस-थ्रो  व  हॉकी  के  खिलाड़ियों की  गतिविधियों को  उकेरा  गया  है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांकी  के  ऊपर  खड़े  होने  वाले  खिलाड़ियों में बजरंग  पुनिया, कुश्ती कांस्य  पदक (ओलंपिक  2020), कुमारी  रानी  रामपाल कप्तान महिला हॉकी टीम, चतुर्थ स्थान  (ओलंपिक  2020), योगेश्वर  दत्त, कुश्ती कांस्य पदक(ओलंपिक  2012), ममता  खरब हॉकी पूर्व कप्तान, महिला हॉकी टीम अर्जुन अवार्डी, सुमित अंतिल पैरा एथलीट, स्वर्ण पदक (पैरालंपिक-2020), दीपक  पूनिया कुश्ती,चतुर्थ स्थान(ओलंपिक 2020), हरविंदर, पैरा आर्चरी कांस्य  पदक (पैरालंपिक  2020), योगेश  कथूनिया पैरा एथलीट, रजत  पदक (ओलंपिक 2020), रामपाल पैरा एथलीट, प्रतिभागी(पैरालंपिक-2020), रंजीत पैरा एथलीट, प्रतिभागी(पैरालंपिक-2020); आशु, कुश्ती, लाईव प्रदर्शन, अनिल, कुश्ती लाईव  प्रदर्शन शामिल हैं।



इनके अलावा, डॉ.कुलदीप सैनी, प्रतिनिधि, हरियाणा सरकार,अतिरिक्त निदेशक, सूचना, जनसंपर्क  एवं भाषा विभाग भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों व अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में का मान बढ़ाने के लिए इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हरियाणा राज्य की झांकी का विशेष रूप से चयन किया गया है। ‘विजय रथ’ रूपी यह झांकी केवल हरियाणा ही नहीं पूरे भारत के मान-सम्मान व गौरव का प्रतीक है।

टोक्यो ओलंपिक-2020  में  भारत  को  प्राप्त  कुल  7  पदकों  में  से हरियाणा के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत  वर्ग में एक  स्वर्ण  पदक  सहित 4 पदक  जीते।  प्रदेश  सरकार  ने  टोक्यो  ओलंपिक में भाग  लेने  वाले  राज्य  के खिलाड़ियों  को  25.40 करोड़  रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित  किया।  इसी  प्रकार टोक्यो  पैरालंपिक-2020  में  देश का मान बढ़ाने वाले हरियाणा  के  खिलाड़ियों को  28.15 करोड़  रुपये  के  नकद  पुरस्कार  दिए गए।


टोक्यो ओलंपिक और टोक्यो पैरालंपिक-2020 के अलावा हरियाणा के खिलाड़ियों ने  ओलंपिक-2012 में भारत की तरफ से जीते  गए कुल  6 पदकों में से 4 पदक और ओलंपिक-2016  में  2  पदकों  में  से  1  पदक  जीता था। इसी  प्रकार एशियाई  खेल-2018 में  हरियाणा  के  खिलाडि?ों  ने  कुल 69 पदकों  में  से 17 व एशियाई खेल-2012 में कुल 57 पदकों में से 21 पदक जीते। राष्ट्रमंडल खेल-2014 और 2018  में  हरियाणा  के  खिलाड़ियों  ने   20 और 22 पदक  जीतकर उत्कृष्ट  प्रदर्शन  किया  था।

उन्होंने कहा कि भारतीय  संस्कृति  और  सभ्यता  को  संजोने  के  अलावा  वैदिक  भूमि  हरियाणा ने कपिल  देव,  नीरज  चोपड़ा,  रानी  रामपाल,  साक्षी  मलिक,  योगेश्वर  दत्त  सहित  कई  अन्य उत्कृष्ट  खिलाड़ी  देश  को  दिए  हैं।  खेल  के  क्षेत्र  में  उत्कृष्ट  प्रदर्शन करने  वाले  हरियाणा  की  झांकी  के  माध्यम  से  देश  के  सभी  राज्यों  व  अन्य  राष्ट्रों  को न  केवल  हरियाणा  की  खेल  प्रतिभाओं  से  नई  प्रेरणा  मिलेगी,  बल्कि  वे  बड़ी  उपलब्धियों  के  साक्षी  भी  बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed