फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 19 October 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: जींद में पेट्रोल पंप लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, रेवाड़ी में हनीट्रैप-महिला ने बनाया व्यापारी का अश्लील वीडियो

Tue, 19 Oct 2021 04:04 PM IST
प्रमोद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: प्रमोद कुमार Updated Tue, 19 Oct 2021 04:04 PM IST
सार

हरियाणा के जींद में पुलिस ने मंगलवार को पेट्रोल पंप लूटने वाले तीन बदमाशों को काबू कर लिया। दो आरोपी जींद जिले के हैं, जबकि तीसरा रोहतक से बताया जा रहा है। छह आरोपियों ने 13 अक्तूबर को वारदात की थी। वहीं, रेवाड़ी में एक व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला को काबू किया है। उसके साथी अभी फरार हैं।

विज्ञापन
Haryana Top News 19 October 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के गांव धौड़ व दुजाना गांव के बीच से गुजरने वाली दुजाना माइनर मंगलवार को टूट गई। जिससे किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई है। सूचना के बाद भी सिंचाई विभाग का कोई कर्मचारी व अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। प्रशासन के खिलाफ किसानों में रोष व्याप्त है और उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना दी गई, लेकिन अफसर अब भी लापरवाही बरत रहे हैं। सूचना के बाद हालात जानने के लिए पूर्व स्पीकर व बेरी के विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान मौके पर पहुंचे। माइनर टूटने के लिए विभाग को उन्होंने जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि समय रहते काम किया जाता तो किसानों का नुकसान नहीं होता। किसानों व डॉ. कादियान ने सरकार से पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। अन्य खबरें पढ़ें...
विज्ञापन


जींद: पेट्रोल पंप लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, 3 पिस्तौल बरामद

13 अक्तूबर को जींद में भिवानी रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुसकर पैसे व मोबाइल फोन लूटने के आरोपी 3 बदमाशों को पुलिस ने काबू किया है। इनके कब्जे से 3 पिस्तौल बरामद हुए हैं। इनमे 1 आरोपी दीपक जींद से है, दूसरा मक्खन नरवाना व तीसरा शिवा रोहतक से है। एएसपी नीतीश अग्रवाल ने बताया कि शिवा के खिलाफ हत्या का प्रयास, दुष्कर्म व झगड़े के केस पहले भी दर्ज हैं।...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


रेवाड़ी: हनीट्रैप में महिला गिरफ्तार, अश्लील वीडिया बना कपड़ा व्यापारी को किया ब्लैकमेल, मांगे 50 लाख

शहर में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। एक व्यापारी को पहले फेसबुक पर फ्रेंड बनाकर महिला ने उसे घर बुलाया और फिर गन प्वाइंट पर लेकर अश्लील वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर व्यापारी से 50 लाख की डिमांड की गई और उसकी सोने की चेन, लॉकेट और पर्स छीन लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और बाकी साथियों की तलाश जारी है। कोसली में कपड़ों का कारोबार करने वाले शख्स के पास कुछ दिन पहले एक महिला ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। उसके बाद से दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा: खर्च राशि का हिसाब देने में आनाकानी कर रहे कई विभाग, हरकत में आए वित्त सचिव

हरियाणा के सरकारी महकमे केंद्रीय योजनाओं को सिरे चढ़ाने पर खर्च हुई राशि का हिसाब-किताब नहीं दे रहे। नतीजन दो वित्तीय वर्ष के ऑडिट प्रमाण पत्र लंबित हैं। अंतत: प्रधान महालेखाकार लेखा परीक्षा हरियाणा को वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखना पड़ा है। उन्होंने वित्त वर्ष 2019-20, 20-21 में खर्च हुई राशि का पूरा लेखा-जोखा मांगा है। इसके बाद वित्त सचिव हरकत में आ गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त, टीवीएसएन प्रसाद ने सभी विभागाध्यक्षों को मांगी गई जानकारी प्राथमिकता के आधार पर सौंपने के निर्देश दिए हैं। सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों को प्रधान महालेखाकार के पत्र की प्रति भेजकर जरूरी कार्रवाई अमल में लाने को कहा गया है। ...पढ़ें विस्तृत खबर

हरियाणा: 40 हजार निकाय कर्मी करेंगे चरणबद्ध आंदोलन, 11 नवंबर को फरीदाबाद मंडल से होगी पहले चरण की शुरुआत
हरियाणा के 40 हजार निकाय कर्मियों ने मांगें पूरी न होने पर चरणबद्ध आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। प्रथम चरण 11 नवंबर को फरीदाबाद मंडल से शुरू होगा। 9 जनवरी 2022 को करनाल में राज्यस्तरीय रैली में नगरपालिका कर्मचारी संघ हड़ताल की घोषणा करेगा। संघ के अनुसार 11 नवंबर को फरीदाबाद मंडल के फरीदाबाद, पलवल, नूंह डीसी कार्यालय, 16 नवंबर को गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, 18 नवंबर को अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर में प्रदर्शन होगा। 23 नवंबर को हिसार, फतेहाबाद, जींद, सिरसा, 25 नवंबर को रोहतक, झज्जर, दादरी, भिवानी, सोनीपत व 26 नवंबर को करनाल, पानीपत, कैथल डीसी कार्यालयों पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। ...पढ़ें विस्तृत खबर


रोहतक: सोनीपत के भाई-बहन को पैसे दोगुने करने का झांसा दे लगाया चूना, तीन नामजद

सोनीपत के भाई-बहन के साथ रोहतक में पैसे दोगुने करने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। इस इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत जिले के गोहाना के आदर्श नगर निवासी मनीष राणा ने शिकायत दी है। जिसमें बताया गया है कि वह कथूरा गांव के रजनीश को काफी लंबे समय से जानता है। रजनीश ने उसे बताया था कि उसने गुहणा गांव निवासी वीरेंद्र अहलावत व कथूरा के ही मंजीत के साथ मिलकर रोहतक में ट्रेडिंग कंपनी खोल रखी है। कंपनी में निवेश करने पर 10 माह में पैसे दोगुने करके देते हैं।...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed