फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   40 thousand civic workers will conduct phased agitation in Haryana

हरियाणा: 40 हजार निकाय कर्मी करेंगे चरणबद्ध आंदोलन, 11 नवंबर को फरीदाबाद मंडल से होगी पहले चरण की शुरुआत

Tue, 19 Oct 2021 12:43 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Tue, 19 Oct 2021 12:43 PM IST
सार

हरियाणा के निकाय कर्मियों ने सरकार पर मांगें नहीं माने जाने का आरोप लगाया है। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि वे आंदोलन करेंगे। 40 हजार निकाय कर्मी चरणबद्ध आंदोलन कर अपनी ताकत सरकार को दिखाएंगे। 11 नवंबर को फरीदाबाद मंडल से चरण की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद दूसरे जिलों में आंदोलन होगा।

विज्ञापन
40 thousand civic workers will conduct phased agitation in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के 40 हजार निकाय कर्मियों ने मांगें पूरी न होने पर चरणबद्ध आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। प्रथम चरण 11 नवंबर को फरीदाबाद मंडल से शुरू होगा। 9 जनवरी 2022 को करनाल में राज्यस्तरीय रैली में नगरपालिका कर्मचारी संघ हड़ताल की घोषणा करेगा। संघ के अनुसार 11 नवंबर को फरीदाबाद मंडल के फरीदाबाद, पलवल, नूंह डीसी कार्यालय, 16 नवंबर को गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, 18 नवंबर को अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर में प्रदर्शन होगा। 23 नवंबर को हिसार, फतेहाबाद, जींद, सिरसा, 25 नवंबर को रोहतक, झज्जर, दादरी, भिवानी, सोनीपत व 26 नवंबर को करनाल, पानीपत, कैथल डीसी कार्यालयों पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-जींद: 25 लाख रुपये हड़प दी जान से मारने की धमकी, पति-पत्नी पर केस दर्ज
विज्ञापन


संघ को किया जाएगा और मजबूत
संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने बताया कि इसके बाद सांसदों, विधायकों, मंत्रियों के आवास पर प्रदर्शन करेंगे। 3 दिसंबर को अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला, 8 दिसंबर को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, 10 दिसंबर को झज्जर, दादरी, भिवानी, सोनीपत, 14 दिसंबर को करनाल, पानीपत, कैथल में प्रदर्शन किए जाएंगे। संघ को मजबूत करने के लिए 10 नवंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Ranjit Singh Murder Case: सीबीआई वकील ने कहा- बाबा को आखिरी सांस तक जेल में रहना होगा, राम रहीम के वकील बोले- हाईकोर्ट जाएंगे

सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप
11 नवंबर को इकाइयों के चुनाव करवाने के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार, नगरपालिका कर्मचारी संघ के साथ 25 अप्रैल व 17 अगस्त 2020 को दो दौर की वार्ता में मानी गई दर्जनों मांगों को लागू नहीं कर रही। अब बातचीत का रास्ता भी बंद कर दिया गया है। उनकी मुख्य मांग हैं कि सभी छंटनी वाले कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लें, बंद किए गए फायर स्टेशन पुन: बहाल किए जाएं। अनुबंध आधार के कर्मचारियों को समान काम-समान वेतन दें व बेगार प्रथा समाप्त की जाए।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed