फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 17 October 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: सोनीपत में पुलिस को निहंगों की धमकी, एचएयू के वैज्ञानिकों ने बनाया ई–ट्रैक्टर

Sun, 17 Oct 2021 06:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Oct 2021 06:03 PM IST
सार

हिसार का चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पर अनुसंधान करने वाला देश का पहला कृषि विश्वविद्यालय बन गया है। विश्वविद्यालय के कृषि इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी कॉलेज ने इस ई-ट्रैक्टर को तैयार किया है। उधर, करनाल में कैथल रोड पर गांव सिरसी के समीप देर रात एक ट्रक ने सड़क पर खड़ी कंबाइन को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Haryana Top News 17 October 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा पुलिस ने दिल्ली और पंजाब पुलिस से कुंडली हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने में मदद मांगी है। उनकी पहचान के लिए वायरल हो रहे वीडियो पंजाब और दिल्ली पुलिस को भेज दिए गए हैं। जिस निहंगों और अन्य लोगों की पहचान होती जा रही है, उनके नाम और पते भी संबंधित राज्यों-जिलों की पुलिस को भेजे जा रहे हैं। पुलिस की स्पेशल टीम रेलवे स्टेशन और जीटी रोड पर निगरानी कर रही हैं। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


एग्रीकल्चर: एचएयू के वैज्ञानिकों ने बनाया बैटरी से चलने वाला ट्रैक्टर, 1.5 टन वजन के ट्रेलर के साथ तय कर सकता है 80 किमी का सफर

हिसार का चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पर अनुसंधान करने वाला देश का पहला कृषि विश्वविद्यालय बन गया है। विश्वविद्यालय के कृषि इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी कॉलेज ने इस ई-ट्रैक्टर को तैयार किया है। यह टैक्टर 16.2 किलोवाट की बैटरी से चलता है और डीजल ट्रैक्टर की तुलना में इसकी संचालन लागत बहुत कम है।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


पुलिस को निहंगों की धमकी: अब और आत्मसमर्पण नहीं होगा, गिरफ्तार किया तो चारों को भी छुड़वा लेंगे
सिंघु बॉर्डर पर लखबीर सिंह की बेरहमी से हत्या के बाद निहंगों के तेवरों में कोई नरमी नहीं आई है। निहंगों ने दो टूक कहा है कि वे चार साथियों का आत्मसमर्पण करवा चुके हैं। अब और आत्मसमर्पण नहीं करवाएंगे। उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर अब भी पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश की तो वे उन साथियों को भी छुड़वा लेंगे, जो जेल में हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल में दुखद हादसा: ट्रक की टक्कर से कंबाइन पलटी, तीन की मौत, दो घंटे की मशक्कत से निकाले कंबाइन के नीचे दबे शव
करनाल के कैथल रोड पर गांव सिरसी के समीप देर रात एक ट्रक ने सड़क पर खड़ी कंबाइन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कंबाइन खेतों में पलट गई। हादसे में दो कर्मचारी कंबाइन के नीचे दबकर मर गए, जबकि ट्रक के नीचे आने से एक की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। पढ़ें विस्तृत खबर... 

सिंघु बॉर्डर हत्याकांड: तीन आरोपी निहंगों को लेकर अदालत पहुंची पुलिस, छह दिन का रिमांड मिला, रोजाना होगा मेडिकल

सिंघु बॉर्डर पर धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के आरोप में लखबीर सिंह की हत्या के मामले में आरोपी भगवंत सिंह व गोविंद प्रीत ने शनिवार रात साढ़े नौ बजे कुंडली थाना में आत्मसमर्पण किया था। वहीं एक अन्य आरोपी नारायण सिंह ने अमृतसर में आत्मसमर्पण किया था। पढ़ें विस्तृत खबर... 


रोहतक: विजय नगर में मकान से आभूषण व दस्तावेज चोरी, इसी घर में हुई थी चार लोगों की हत्या

रोहतक के विजय नगर में एक मकान से आभूषण व जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए हैं। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसी मकान में 27 अगस्त को चार लोगों की हत्या की कर दी गई थी। पढ़ें विस्तृत खबर... 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed