फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three killed in road accident in Karnal

करनाल में दुखद हादसा: ट्रक की टक्कर से कंबाइन पलटी, तीन की मौत, दो घंटे की मशक्कत से निकाले कंबाइन के नीचे दबे शव

Sun, 17 Oct 2021 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Oct 2021 02:57 AM IST
सार

एक ट्रक ने सड़क पर खड़ी कंबाइन को टक्कर मार दी। इससे कंबाइन खेतों में पलट गई और दो लोगों की कंबाइन के नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि ट्रक के नीचे आने से एक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Three killed in road accident in Karnal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कैथल रोड पर गांव सिरसी के समीप देर रात एक ट्रक ने सड़क पर खड़ी कंबाइन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कंबाइन खेतों में पलट गई। हादसे में दो कर्मचारी कंबाइन के नीचे दबकर मर गए, जबकि ट्रक के नीचे आने से एक की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया।

विज्ञापन


वहीं क्रेनों की मदद से कंबाइन के नीचे दबे दो लोगों को करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव सिरसी निवासी लखीराम ने बताया कि उसके भाई 34 वर्षीय सलिंद्र के खेत में कंबाइन धान काटने गई थी। सुबह कंबाइन ने धान काटी और फिर वह खराब हो गई थी। इसके बाद कंबाइन को ठीक कराकर वापस खेत में धान काटने के लिए लाया गया था। रात को उसका भाई कंबाइन चालक और हेल्परों के लिए खाना लेकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एग्रीकल्चर: एचएयू के वैज्ञानिकों ने बनाया बैटरी से चलने वाला ट्रैक्टर, 1.5 टन वजन के ट्रेलर के साथ तय कर सकता है 80 किमी का सफर


इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कंबाइन को टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई सलिंद्र ट्रक के नीचे आ गया और टक्कर लगने पर कंबाइन खेतों में जा पलटी। इस दौरान दो मजदूर दब गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य मजदूर घायल हो गए, जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस उनके बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

कैथल रोड पर रात के समय गांव सिरसी के समीप कंबाइन व ट्रक की टक्कर की सूचना मिली थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत पहले ही हो चुकी थी। जबकि दो कर्मचारियों की कंबाइन के नीचे दबने से मौत हो गई। फिलहाल एक मृतक की पहचान हो सकी है। अन्य दो मृतकों और घायलों के बारे में जानकारी की जा रही है।
-तरसेम कांबोज, सदर थाना प्रभारी करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed