फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HAU scientists developed e-tractor

एग्रीकल्चर: एचएयू के वैज्ञानिकों ने बनाया बैटरी से चलने वाला ट्रैक्टर, 1.5 टन वजन के ट्रेलर के साथ तय कर सकता है 80 किमी का सफर

Sun, 17 Oct 2021 04:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Oct 2021 04:04 PM IST
सार

पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में आने वाला युग इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का होना प्रतीत होता है। बढ़ती डीजल की कीमतों ने खेती को और महंगा कर दिया है। ऐसे में हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने किसानों की कृषि लागत कम करने की दिशा में ई–ट्रैक्टर विकसित किया है।

विज्ञापन
HAU scientists developed e-tractor
कुलपति प्रोफेसर बीआर कांबोज वैज्ञानिकों द्वारा विकसित किए गए ट्रैक्टर के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार का चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पर अनुसंधान करने वाला देश का पहला कृषि विश्वविद्यालय बन गया है। विश्वविद्यालय के कृषि इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी कॉलेज ने इस ई-ट्रैक्टर को तैयार किया है। यह टैक्टर 16.2 किलोवाट की बैटरी से चलता है और डीजल ट्रैक्टर की तुलना में इसकी संचालन लागत बहुत कम है।

विज्ञापन


इस ट्रैक्टर के प्रयोग से किसानों की आमदनी में काफी भी इजाफा होगा। यह अनुसंधान उपलब्धि कृषि मशीनरी और फार्म इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिक एवं वर्तमान निदेशक, उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी परीक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान हिसार डॉ. मुकेश जैन के मार्गदर्शन में प्राप्त की गई है।
विज्ञापन

 
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बीआर काम्बोज ने बताया कि यह ई– ट्रैक्टर 23.17 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से चल सकता है व 1.5 टन वजन के ट्रेलर के साथ 80 किलोमीटर तक का सफर कर सकता है। ई-ट्रैक्टर के प्रदर्शन की बात की जाए तो इसमें 16.2 किलोवाट आवर की लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया। इस बैटरी को 9 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इस दौरान 19 से 20 यूनिट बिजली की खपत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हरियाणा: प्रदेश में डीएपी खाद की किल्लत, अगेती सरसों और आलू की बिजाई में आ रही परेशानी

इसमें फास्ट चार्जिंग का भी विकल्प उपलब्ध है, जिसकी मदद से ट्रैक्टर की बैटरी महज 4 घंटे में चार्ज कर सकते हैं। ट्रैक्टर में शानदार 77 प्रतिशत का ड्राबार पुल है। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के संचालन की लागत के हिसाब से यह डीजल ट्रैक्टर के मुकाबले में 25.72 से 32 प्रतिशत तक सस्ता है।

ट्रैक्टर में कंपन और शोर की बात की जाए तो इसमें 52 प्रतिशत कंपन और 20.52 प्रतिशत शोर बीआईएस कोड की अधिकतम अनुमेय सीमा से कम पाया गया। ट्रैक्टर में ऑपरेटर के पास इंजन ना होने के कारण तपिश भी पैदा नही होती जो ऑपरेटर के लिए बिलकुल आरामदायक साबित होगा। उनके अनुसार डीजल के बढ़ते हुए दामों को देखते हुए यह ट्रैक्टर किसानों के लिए काफी किफायती साबित होगा जिससे उनकी आमदनी में भी इजाफा होगा।

इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान बुदनी के पूर्व निदेशक एमएल मेहता, बैटरी चालित ट्रैक्टर के निर्माता विकास गोयल, विवि की ओर से इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन डॉ. अमरजीत कालरा, अनुसंधान निदेशक डॉ. एसके सहरावत, डीन पीजीएस डॉ. अतुल ढींगरा, कृषि मशीनरी व पावर इंजीनियरिंग विभाग से डॉ. विजया रानी ने बैटरी से चलने वाला ट्रैक्टर के विकास की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed