फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auditor dies in road accident in Hisar of Haryana

हिसार में हादसा: चंडीगढ़ से आए ऑडिटर की कार पेड़ से टकराई, मौके पर गई जान, साथी कर्मचारी घायल

Fri, 17 Dec 2021 03:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Dec 2021 03:13 PM IST
सार

हरियाणा के हिसार जिले में एक दर्दनाक हादसे में ऑडिटर की जान चली गई। वहीं साथी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Auditor dies in road accident in Hisar of Haryana
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ से आए ऑडिटर जगदीश मलिक की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। उनके साथ कार में सवार एक अन्य घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 51 वर्षीय ऑडिटर जगदीश मलिक को हांसी में तहसील की रजिस्ट्रियों का ऑडिट करने के लिए नियुक्त किया गया था। गुरुवार शाम वह हांसी पहुंचे थे। 

विज्ञापन


देर रात हांसी के भाईजी होटल में खाना खाने के बाद ब्रेजा कार में सवार होकर पीर की मजार के पास पहुंचे तो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। जिसमें जगदीश मलिक की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ आया दूसरा कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed