{"_id":"611b9cea1a665a46d2031e94","slug":"haryana-top-news-17-august-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की बड़ी खबरें: घर लौटे नीरज चोपड़ा की तबीयत बिगड़ी और कर्मचारियों की तबादला प्रक्रिया में बड़ा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की बड़ी खबरें: घर लौटे नीरज चोपड़ा की तबीयत बिगड़ी और कर्मचारियों की तबादला प्रक्रिया में बड़ा बदलाव
Tue, 17 Aug 2021 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 17 Aug 2021 05:08 PM IST
सार
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की तबीयत फिर बिगड़ गई है। चोपड़ा मेडल जीतने के दस दिन बाद मंगलवार को पानीपत पहुंचे थे। खंडरा में बीच स्वागत कार्यक्रम से नीरज को मंच के पीछे से ले जाया गया। वहीं केंद्र में पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार सुबह रेवाड़ी में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन
हरियाणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने चार लाख से अधिक कच्चे-पक्के कर्मचारियों की तबादला प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब एचआरएमएस (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल से क्यूआर कोड सहित जारी तबादला आदेश ही मान्य होंगे। विभागीय स्तर पर अन्य तरीके से बिना क्यूआर कोड के जारी तबादला आदेशों को अमान्य माना जाएगा। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा की तबीयत बिगड़ी: खंडरा में स्वागत कार्यक्रम के बीच में से ले जाया गया अस्पताल
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की तबीयत फिर बिगड़ गई है। चोपड़ा मेडल जीतने के दस दिन बाद मंगलवार को पानीपत पहुंचे। समालखा के हल्दाना बॉर्डर से उनका काफिला गांव खंडरा पहुंचा। खंडरा में बीच स्वागत कार्यक्रम से नीरज को मंच के पीछे से ले जाया गया। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
हिसार में वारदात: खिड़की की जाली काटकर घर में घुसे चोर, रुपये और डॉलर समेत 35 लाख की चोरी
हिसार के सेक्टर 13 में महात्मा गांधी अस्पताल रोड पर स्थित राजेश्वरानंद महाराज के मकान से चोरों ने मंगलवार सुबह तीन बजे के करीब डॉलर और रुपये समेत 35 लाख की चोरी कर ली। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मकान के अंदर की सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि तीन चोर मकान के अंदर घुसे थे। चोर करीब 20 मिनट में चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
हरियाणा में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ एचआरएमएस से जारी तबादला आदेश ही मान्य, एमआईएस पोर्टल पर भी पाबंदी
हरियाणा सरकार ने चार लाख से अधिक कच्चे-पक्के कर्मचारियों की तबादला प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब एचआरएमएस (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल से क्यूआर कोड सहित जारी तबादला आदेश ही मान्य होंगे। विभागीय स्तर पर अन्य तरीके से बिना क्यूआर कोड के जारी तबादला आदेशों को अमान्य माना जाएगा। पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: रेवाड़ी पहुंची पर्यावरण मंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा, पार्टी से निष्कासित पूर्व विधायक को पहनाया भगवा पटका
केंद्र में पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार सुबह रेवाड़ी में प्रवेश कर गई। दिल्ली जयपुर हाईवे पर कापड़ीवास चौक पर पहुंचे भूपेंद्र यादव का समर्थकों ने स्वागत किया। इसके बाद भूपेंद्र यादव ने पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास को भगवा पटका पहनाकर सम्मानित किया। पढ़ें विस्तृत खबर...
करनाल: लॉकडाउन में नहीं चल रहा था काम, वकील ने अपने चेंबर में की गोली मारकर आत्महत्या
करनाल के सेक्टर-12 स्थित कोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वरिष्ठ वकील विजय चोपड़ा ने अपने चेंबर 268 में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी कनपटी के पीछे अपनी ही रिवाल्वर से गोली मारी है। सूचना मिलने पर परिजन और सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पढ़ें विस्तृत खबर...