फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Health of Tokyo Olympic Gold Medal Winner Neeraj Chopra Deteriorated Again

नीरज चोपड़ा की तबीयत बिगड़ी: खंडरा में स्वागत कार्यक्रम के बीच में से ले जाया गया अस्पताल

Tue, 17 Aug 2021 02:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Aug 2021 02:35 PM IST
सार

Neeraj Chopra Health Update: नीरज को 3 दिन से बुखार आ रहा था, लेकिन उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वहीं कार्यक्रम स्थल पर बहुत ज्यादा भीड़ होने के कारण कार्यक्रम को जल्दी खत्म कर दिया गया।  

विज्ञापन
Health of Tokyo Olympic Gold Medal Winner Neeraj Chopra Deteriorated Again
पानीपत में नीरज चोपड़ा का भव्य स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की तबीयत फिर बिगड़ गई है। चोपड़ा मेडल जीतने के दस दिन बाद मंगलवार को पानीपत पहुंचे। समालखा के हल्दाना बॉर्डर से उनका काफिला गांव खंडरा पहुंचा। खंडरा में बीच स्वागत कार्यक्रम से नीरज को मंच के पीछे से ले जाया गया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने पर परिजन नीरज को अस्पताल लेकर गए हैं। किस अस्पताल ले गए, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। गौरतलब है कि नीरज को 3 दिन से बुखार आ रहा था, लेकिन उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वहीं कार्यक्रम स्थल पर बहुत ज्यादा भीड़ होने के कारण कार्यक्रम को जल्दी खत्म कर दिया गया।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



तबीयत खराब होने के कारण ही हरियाणा सरकार के सम्मान समारोह में नहीं ले पाए थे हिस्सा
टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को तेज बुखार है और उनका गला खराब है। हालांकि राहत की बात ये है कि उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। तबीयत खराब होने के कारण ही नीरज शुक्रवार को हरियाणा सरकार की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा नहीं ले पाए थे। वे इस समारोह से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़े थे। नीरज चोपड़ा के सम्मान समारोहों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बावजूद इसके उनका दिमाग अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की तैयारियों को लेकर ताना-बाना बुन रहा है।

हुआ था भव्य स्वागत
टोक्यो ओलंपिक में सोना जीतने के पूरे 10 दिन बाद नीरज अपने घर खंडरा आए हैं। सुबह नीरज चोपड़ा समालखा पुल के नीचे पहुंचे। गांव खंडरा पहुंचने पर नीरज की गली के बाहर उनका भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले स्वागत के लिए सुबह ही खंडरा वासी समालखा पुल के पास पहुंच गए थे। निज्जू के स्वागत के लिए पूरा गांव पलकें बिछाए बैठा था। वहीं नीरज के गांव खंडरा से 5 किलोमीटर पहले गांव खुखराना के लोग चांदी का भाला लेकर नीरज को भेंट करने पहुंचे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गांव खंडरा में नीरज के लिए 100 मीटर का स्वागत स्टेज बनाया गया है। स्टेज से 20 मीटर दूरी तक नीरज के सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहे। उसके बाद वीआईपी मेहमानों के बैठने का इंतजाम किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed