फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 16 July 2021

हरियाणा: प्रदेश में नौवीं से बारहवीं तक के स्कूल खुले और बेरोजगारी मुद्दे पर मनोहर-हुड्डा आमने सामने... पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Fri, 16 Jul 2021 04:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Jul 2021 04:55 PM IST
सार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि वह किसान आंदोलन के माध्यम से ‘केजरीवाल’ बनना चाहते हैं। विज गुरुवार को यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में अन्ना हजारे का आंदोलन हुआ था और बहुत सारे लोगों की जनभावनाएं उनके साथ जुड़ी थीं। लेकिन कुछ लोग उसमें अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए जुड़े हुए थे।  

विज्ञापन
Haryana Top News 16 July 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा के बीच बेरोजगारी के मुद्दे पर वाकयुद्घ छिड़ गया है। दोनों के बीच वार-पलटवार हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने जुबानी हमला बोला है। वहीं हरियाणा कांग्रेस में कलह की खबरों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में कोई विवाद नहीं है। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


हरियाणा में खुले स्कूल: नौवीं-12वीं के विद्यार्थी पहुंचे, छात्र संख्या के हिसाब से बना बच्चों और स्टाफ का रोस्टर
हरियाणा में शुक्रवार से नौवीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल गए। लंबे समय के बाद स्कूल खुलने के कारण बच्चों के चेहरे पर अपने दोस्तों से मिलने की खूब खुशी दिखी। हर स्कूल में बच्चे अलग-अलग समय पर आए। स्कूल मुखिया ने छात्र संख्या के हिसाब से स्कूल खुलने और बंद होने का रोस्टर बनाया है। स्टाफ भी बच्चों के हिसाब से ही अलग-अलग समय पर आएगा।  
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...  

अनिल विज ने किसान आंदोलन पर बोला हमला: कहा- कृषि कानूनों का विरोध कर केजरीवाल बनना चाहते हैं किसान नेता
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि वह किसान आंदोलन के माध्यम से ‘केजरीवाल’ बनना चाहते हैं। विज गुरुवार को यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में अन्ना हजारे का आंदोलन हुआ था और बहुत सारे लोगों की जनभावनाएं उनके साथ जुड़ी थीं। लेकिन कुछ लोग उसमें अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए जुड़े हुए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...  
  
हरियाणा: मनोहर लाल और भूपेंद्र हुड्डा में छिड़ा वाकयुद्ध, बेरोजगारी के आंकड़ों पर भिड़े दोनों नेता
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा के बीच बेरोजगारी के मुद्दे पर वाकयुद्घ छिड़ गया है। दोनों के बीच वार-पलटवार हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने जुबानी हमला बोला है।
पढ़ें विस्तृत खबर... 


हरियाणा: कांग्रेस में विवाद पर पहली बार बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कहा- सबको अपनी बात कहने का अधिकार 
हरियाणा कांग्रेस में कलह की खबरों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में कोई विवाद नहीं है। सभी विधायकों को आपस में मिलने का और अपनी बात कहने का अधिकार है। संगठन विस्तार पर हुड्डा ने कहा कि संगठन होना चाहिए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष बदलने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।   
पढ़ें विस्तृत खबर... 

हरियाणा: पंचायत चुनाव में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर लगेगा प्रतिबंध, स्टार प्रचारकों की संख्या भी तय
मार्च-अप्रैल में देश के पांच राज्यों में हुए चुनावों से सबक लेते हुए हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने कोविड प्रोटोकॉल को लेकर सख्त फैसला लिया है। इसके तहत प्रदेश में संभावित पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या तय कर दी गई है। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दलों के लिए स्टार प्रचारकों की अधिकतम संख्या 10 और गैर-मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दलों के लिए पांच होगी। प्रोटोकॉल के उल्लंघन के मामले में आयोग ने दलों की सार्वजनिक सभाओं, रैलियों आदि पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है।
पढ़ें विस्तृत खबर...  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed