फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former CM Bhupinder Singh Hooda denied any dispute in Haryana Congress 

हरियाणा: कांग्रेस में विवाद पर पहली बार बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कहा- सबको अपनी बात कहने का अधिकार 

Thu, 15 Jul 2021 05:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Jul 2021 05:25 PM IST
सार

रोजगार के मुद्दे पर हुड्डा ने कहा कि बेरोजगारी हरियाणा ही नहीं देश भर में है। हालांकि बेरोजगारी में हरियाणा सबसे ऊपर है। 2014 में हरियाणा प्रति व्यक्ति निवेश में सबसे आगे था, अब पिछड़ गया है।

विज्ञापन
Former CM Bhupinder Singh Hooda denied any dispute in Haryana Congress 
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस में कलह की खबरों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में कोई विवाद नहीं है। सभी विधायकों को आपस में मिलने का और अपनी बात कहने का अधिकार है। संगठन विस्तार पर हुड्डा ने कहा कि संगठन होना चाहिए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष बदलने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन

 

वहीं महंगाई के मुद्दे पर हुड्डा ने सरकार को घेरा और कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल डीजल सस्ता है, उसके बावजूद तेल के दाम बढ़ रहे हैं। पेट्रोल-डीजल को सरकार ने कमाई का साधन बना लिया है। हरियाणा सरकार वैट घटाकर महंगाई पर लोगों को राहत दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रोजगार के मुद्दे पर हुड्डा ने कहा कि बेरोजगारी हरियाणा ही नहीं देश भर में है। हालांकि बेरोजगारी में हरियाणा सबसे ऊपर है। 2014 में हरियाणा प्रति व्यक्ति निवेश में सबसे आगे था, अब पिछड़ गया है। इकोनॉमिक सर्वे भी बताता है कि हरियाणा में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। 75% आरक्षण का दावा बेरोजगारों के साथ एक बड़ा धोखा है। एक चपरासी की जॉब के लिए एमए, एमफिल और पीएचडी पास लाइन में खड़े हैं। हरियाणा से उद्योग धंधे पलायन कर रहे हैं। न नई इन्वेस्टमेंट आ रही है और न नया उद्योग आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed