अनिल विज ने किसान आंदोलन पर बोला हमला: कहा- कृषि कानूनों का विरोध कर केजरीवाल बनना चाहते हैं किसान नेता
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर किसान आंदोलन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2012 में कई लोग राजनीतिक आकांक्षाओं के लिए अन्ना हजारे के आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने इसे हासिल भी किया और केजरीवाल बन गए। कृषि कानूनों के विरोध में कई किसान नेता केजरीवाल बनना चाहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि वह किसान आंदोलन के माध्यम से ‘केजरीवाल’ बनना चाहते हैं। विज गुरुवार को यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में अन्ना हजारे का आंदोलन हुआ था और बहुत सारे लोगों की जनभावनाएं उनके साथ जुड़ी थीं। लेकिन कुछ लोग उसमें अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए जुड़े हुए थे।
उन्होंने अपना राजनीतिक मकसद भी हासिल किया और मुख्य मुद्दे को छोड़ दिया और वे चुनाव जीतकर दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। गृह मंत्री ने कहा कि उसी तरह किसान आंदोलन में भी बहुत सारे किसान नेताओं के राजनीतिक उद्देश्य हैं। उनमें से चढूनी भी एक हैं। इसीलिए ये लोग इस आंदोलन को किसी अंजाम तक पहुंचने नहीं देना चाहते और ये लोगों की भावनाओं को भड़काकर रखना चाहते हैं। केंद्र सरकार के बार-बार बुलाने पर भी बातचीत नहीं करना चाहते हैं क्योंकि इनको किसानों के हितों से कुछ लेना-देना नहीं हैं। ये तो किसानों के माध्यम से अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि बनाना चाहते हैं।
एक प्रश्न के उत्तर में विज ने कहा कि विश्व भर में कोरोना महामारी आई है। इसने अर्थव्यवस्था को सभी ओर से प्रभावित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने वित्तीय इनपुट देकर इसको संभालने की कोशिश की है। इसके अलावा, कोरोना की दूसरी लहर के बाद भी केंद्र सरकार ने एक लाख 25 हजार करोड़ का वित्तीय पैकेज दिया है ताकि अर्थव्यवस्था को संभाला जा सके।
In 2012, many had joined Anna Hazare-led movement for political aspirations, they achieved it & became Kejriwal. Many farm leaders of this (farm) protest want to be Kejriwal, they have political motives & Gurnam Singh Chaduni is also one of them: Haryana Home Minister Anil Vij pic.twitter.com/dWnXgWpobL
— ANI (@ANI) July 15, 2021
They just want to instigate the people & not bring a solution. They don't want to talk to the Centre, their political motive is to become Kejriwal. They have internal rifts, that's why they suspended Chaduni for 7 days: Haryana Min Anil Vij
— ANI (@ANI) July 15, 2021