फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 15 June 2021

हरियाणा: 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल और अंबाला में युवक को गोलियों से भूना... पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें

Tue, 15 Jun 2021 05:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 15 Jun 2021 05:04 PM IST
सार

झज्जर में भाजपा कार्यालय की नींव उखाड़ने वाले किसानों पर सरकार कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा है कि इस मामले में कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ऐसे मामलों में कानून अपना काम करेगा। 

विज्ञापन
Haryana Top News 15 June 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भेजने के बावजूद सरकार से बातचीत का रास्ता नहीं खुला तो किसानों का गुस्सा बढ़ने लगा है। ऐसे में किसान अब बॉर्डर पर दोबारा से भीड़ बढ़ाकर सरकार पर दबाव बनाने में जुटे हैं। इसी का असर है कि अकेले कुंडली बॉर्डर पर पिछले दस दिन में करीब 15 हजार तक किसान एकत्रित हो गए हैं। वहीं बेटे के ससुराल वालों से परेशान दंपती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली... पढ़ें अन्य बड़ी खबरें
विज्ञापन


30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, कल से लगेंगी ऑनलाइन क्लास, एक माह बाद आएगा 12वीं का रिजल्ट
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां 30 जून तक बढ़ा दी हैं। कोविड व ब्लैक फंगस के मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। स्टाफ रोस्टर के हिसाब से स्कूल आता रहेगा। 16 जून से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी। 12वीं का रिजल्ट एक महीने में घोषित होगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



पढ़ें पूरी खबर...  

अंबाला में पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार युवकों की करतूत सीसीटीवी में कैद
अंबाला छावनी में हाथी खाना मंदिर के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे एक युवक जीतू ग्वाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार हत्यारे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। आरोपियों ने पहले जीतू की टांग में गोली मारी।
पढ़ें पूरी खबर... 

हिसार में बुजुर्ग दंपती ने जहर खाकर जान दी, सुसाइड नोट में लिखी ये वजह
लघु सचिवालय के कोर्ट परिसर के मेन गेट के पास बनी पार्किंग में सोमवार को गांव खेड़ी बर्की निवासी 63 वर्षीय ज्ञानचंद और उनकी पत्नी 57 वर्षीय कमलेश ने जहर निगल लिया।

पढ़ें पूरी खबर... 

किसान आंदोलन: बातचीत को सरकार नहीं तैयार, कुंडली बॉर्डर पर बढ़ने लगे किसान, चढ़ूनी बोले-कुछ बड़ा करेंगे 
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले साढ़े छह माह से आंदोलन कर रहे हैं। जनवरी के बाद से सरकार से किसानों की बातचीत बंद है। किसानों के पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भेजने के बावजूद सरकार से बातचीत का रास्ता नहीं खुला तो किसानों का गुस्सा बढ़ने लगा है। 
पढ़ें पूरी खबर... 

नपेंगे भाजपा कार्यालय की नींव उखाड़ने वाले किसान, विज बोले- कानून के मुताबिक होगी सख्त कार्रवाई
झज्जर में भाजपा कार्यालय की नींव उखाड़ने वाले किसानों पर सरकार कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा है कि इस मामले में कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ऐसे मामलों में कानून अपना काम करेगा। 
पढ़ें पूरी खबर... 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed