फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed against farmers who uprooted foundation of BJP office in Haryana

हरियाणा: नपेंगे भाजपा कार्यालय की नींव उखाड़ने वाले किसान, विज बोले- कानून के मुताबिक होगी सख्त कार्रवाई

Mon, 14 Jun 2021 11:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/झज्जर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/झज्जर Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Jun 2021 11:06 PM IST
सार

झज्जर में रविवार को रेवाड़ी रोड पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा व अन्य नेताओं की मौजूदगी में जिला कार्यालय की नींव रखी थी। जैसे ही इस बात का पता किसानों को लगा तो वाहनों में सवार होकर वे वहां पहुंच गए। लेकिन तब तक भाजपा नेता कार्यालय की नींव रखकर जा चुके थे। भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाने पहुंचे किसानों ने वहां पर प्रदर्शन किया और कार्यालय की रखी नींव को उखाड़ दिया था। 

विज्ञापन
Case filed against farmers who uprooted foundation of BJP office in Haryana
अनिल विज - फोटो : Twitter : @anilvijminister

विस्तार

झज्जर में भाजपा कार्यालय की नींव उखाड़ने वाले किसानों पर सरकार कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा है कि इस मामले में कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ऐसे मामलों में कानून अपना काम करेगा।

विज्ञापन


दरअसल, झज्जर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ पार्टी कार्यालय का शिलान्यास कर निकले ही थे कि कुछ देर बाद किसान मौके पर पहुंच गए और पार्टी दफ्तर की नींव उखाड़ दी। ऐसे में अब सरकार किसानों के उग्र होते विरोध पर सख्त नजर आने लगी है।
विज्ञापन


किसानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज
नींव उखाड़ने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के खिलाफ शहर पुलिस थाने में शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने चार-पांच नामजद व 50-60 अन्य किसानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। झज्जर के डीएसपी नरेश कुमार ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से दी गई शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता ने कहा- बनाएंगे किसान भवन
किसान नेता चिंटू छारा ने कहा कि उनके खिलाफ जब मामले दर्ज होते हैं तो उनको घी-दूध जैसी खुराक लगती है। अब यहां पर भाजपा का कार्यालय नहीं बनने दिया जाएगा और उसके स्थान पर किसान भवन बनाया जाएगा।


लापरवाही न बरतें लोग, मजबूरन वापस लेनी होगी छूट
हरियाणा में लॉकडाउन में इस बार दुकानदारों सहित कई व्यवसायियों को बड़ी राहत दी गई है लेकिन इस राहत के बीच लापरवाही भी सामने आने लगी है। ऐसे में गृहमंत्री अनिल विज ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर लोगों ने नियमों का सख्ती से पालन नहीं किया तो सरकार को मजबूरन दी गई छूट वापस लेने पड़गी। सरकार को हर हालत में लोगों को बचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed