{"_id":"60c883638ebc3e429e5b4db9","slug":"haryana-government-has-declared-holiday-in-schools-till-june-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, कल से लगेंगी ऑनलाइन क्लास, एक माह बाद आएगा 12वीं का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, कल से लगेंगी ऑनलाइन क्लास, एक माह बाद आएगा 12वीं का रिजल्ट
Tue, 15 Jun 2021 04:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 15 Jun 2021 04:09 PM IST
सार
सभी सरकारी व निजी स्कूल बच्चों के लिए 15 दिन और बंद रहेंगे। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई की समय सारिणी जारी कर दी गई है। उसी के अनुसार शिक्षक बुधवार से बच्चों को पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
हरियाणा में स्कूलों में 30 जून तक छुट्टियां।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां 30 जून तक बढ़ा दी हैं। कोविड व ब्लैक फंगस के मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। स्टाफ रोस्टर के हिसाब से स्कूल आता रहेगा। 16 जून से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी। 12वीं का रिजल्ट एक महीने में घोषित होगा।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी व निजी स्कूल बच्चों के लिए 15 दिन और बंद रहेंगे। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई की समय सारिणी जारी कर दी गई है। उसी के अनुसार शिक्षक बुधवार से बच्चों को पढ़ाएंगे। हालात पूरी तरह सामान्य होने पर ही स्कूलों को खोला जाएगा। अभी जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेंगे। कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने तीसरी लहर की आशंका भी जताई है, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 12वीं का रिजल्ट तैयार करने के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन से बैठक होने जा रही है। उसमें रिजल्ट को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। रिजल्ट बनाने के पैटर्न पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। केंद्र सरकार की तरफ से सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट को लेकर गठित समिति की रिपोर्ट पर भी नजर रखे हुए हैं। समिति की सिफारिशों का भी अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन