फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly husband and wife commit suicide by swallowing poison in Hisar of Haryana

आराम की उम्र में करनी पड़ी खुदकुशी: हिसार में बुजुर्ग दंपती ने जहर खाकर जान दी, सुसाइड नोट में लिखी ये वजह

Tue, 15 Jun 2021 01:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Jun 2021 01:09 AM IST
सार

जो उम्र आराम करने की होती है अगर उसमें कोई खुदकुशी कर ले तो हर कोई सोचने पर मजबूर हो जाएगा। हरियाणा के हिसार में ऐसा ही कुछ हुआ। यहां एक बुजुर्ग दंपती ने जहर निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दरअसल, दोनों अपने बेटे की ससुराल वालों से तंग आकर यह खौफनाक कदम उठाया है। 

विज्ञापन
Elderly husband and wife commit suicide by swallowing poison in Hisar of Haryana
मृतक पति-पत्नी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लघु सचिवालय के कोर्ट परिसर के मेन गेट के पास बनी पार्किंग में सोमवार को गांव खेड़ी बर्की निवासी 63 वर्षीय ज्ञानचंद और उनकी पत्नी 57 वर्षीय कमलेश ने जहर निगल लिया। गंभीर अवस्था में दोनों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें अग्रोहा रेफर किया गया। वहां से परिजन उन्हें हिसार के सपड़ा अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें हिसार के चूड़ामणी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। 

विज्ञापन


यह लिखा सुसाइड नोट में
सुसाइड नोट में लिखा है कि उनके बेटे अनिल के ससुराल वाले उन्हें परेशान कर रहे थे। इस कारण उन्होंने जहर निगला। उन्होंने सुसाइड नोट में बेटे अनिल के ससुरालजनों के नाम भी लिखे हैं। मामले में पुलिस ने बताया कि उनके छोटे बेटे अनिल के ससुराल वाले दहेज के एक मामले को लेकर उन्हें तंग करते थे। उसी संबंध में वे आज एसपी कार्यालय भी आए थे। एसपी कार्यालय पहुंचने से पहले दोनों ने जहर निगल लिया। मामले में पुलिस ने बताया कि दोनों के शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने दी जानकारी 
पुलिस ने बताया कि गांव खेड़ी बर्की निवासी ज्ञानचंद ने अपने छोटे बेटे अनिल की शादी पटेल नगर हिसार में की थी। अनिल और उसकी पत्नी की आपस में अनबन के चलते उसकी पत्नी 7 महीने से पटेल नगर में अपने मायके में ही रह रही है। जिसके चलते 4-5 बार पंचायतें हो चुकी थी। दोनों पक्षों में कई बार मारपीट भी हो चुकी है। मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक दंपती का बड़ा बेटा सुनील कुमार खेदड़ प्लांट में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय भेड़ प्रजनन केंद्र से सेवानिवृत्त हुए थे ज्ञानचंद
पड़ोसी संतालाल ने बताया कि अनिल की पत्नी लंबे समय से अपने मायके में रह रही है। अनिल अपनी पत्नी व बच्चों को लाना चाहता था। उसके परिजन भेज नहीं रहे थे। अनिल गांव में ही परचून की दुकान चलाता था। उसकी पत्नी अपने 8 साल के लड़के को लेकर अपने साथ गई थी। अदालत में केस चल रहा था। आज सुबह दोनों तारीख पर गए थे। मृतक ज्ञानचंद केंद्रीय भेड़ प्रजनन केंद्र में भेड़ पालक के पद थे। तीन साल पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed