फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 13 January 2022

हरियाणा की बड़ी खबरें: फतेहाबाद में युवक को मारी गोली, सोनीपत में पेट्रोल पंप से नकदी लूटी

Thu, 13 Jan 2022 05:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 13 Jan 2022 05:15 PM IST
सार

बेखौफ बदमाशों ने देर रात हरियाणा के सोनीपत में गांव गढ़ मिरकपुर स्थित निर्मल फ्यूल पेट्रोल पंप के दो कारिंदों को पिस्तौल दिखाकर 47 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन
Haryana Top News 13 January 2022
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए डीसी को और शक्तियां दी हैं। अब डीसी एक करोड़ रुपये तक के भ्रष्टाचार के मामलों, आरोपों की जांच कर सकेंगे। बी से डी श्रेणी के कर्मचारियों के साथ ही निकाय सदस्य और पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायतें भी डीसी के दायरे में आएंगी। सरकार ने जिला व उपमंडल स्तर पर दस दिन के भीतर विजिलेंस समितियां गठित कर रिपोर्ट मुख्य सचिव को भेजने के लिए कहा है। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


सोनीपत में बेखौफ बदमाश: पेट्रोल पंप के कारिंदों को पिस्तौल दिखाकर 47 हजार रुपये व मोबाइल लूटा, वारदात सीसीटीवी में कैद

बेखौफ बदमाशों ने देर रात हरियाणा के सोनीपत में गांव गढ़ मिरकपुर स्थित निर्मल फ्यूल पेट्रोल पंप के दो कारिंदों को पिस्तौल दिखाकर 47 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। लूट की वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


टोहाना: सरकारी कार्यालयों में मंत्री देवेंद्र बबली ने दी दबिश, गायब मिले तहसीलदार सहित कई कर्मचारी

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली गुरुवार सुबह टोहाना में एसडीएम कार्यालय, नगर परिषद, तहसील कार्यालय, पंचायत विभाग कार्यालय सहित कई विभागों में निरीक्षण करने पहुंचे।मंत्री बबली सुबह ही कार्यालयों में पहुंच गए और एक-एक कार्यालय में जाकर अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजिरी चेक की। एसडीएम डॉ. चिनार चहल से भी पूछा कि मैडम आप तो टाइम पर आए हो ना। मंत्री के छापे से कर्मचारियों में खलबली मच गई।  पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत: ऑस्ट्रेलिया भेजकर पढ़ाई व नौकरी दिलवाने के नाम पर 24 लाख रुपये ऐंठे, राई थाने में मुकदमा दर्ज

सोनीपत के गांव खेवड़ा के युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजकर पढ़ाई व नौकरी दिलवाने के नाम पर उसके पिता से 24 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी को देकर राई थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव खेवड़ा के रहने वाले मंदीप ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। पढ़ें विस्तृत खबर... 

फतेहाबाद: बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने से रोका तो युवक के पेट में मारी गोली, हालत गंभीर

घर के बाहर बुलेट से पटाखे बजाने से रोकने की रंजिश को लेकर फतेहाबाद के तुलसीदास चौक के पास बुधवार देर रात को कुछ युवकों ने रामनिवास मोहल्ला निवासी मनीष के पेट में दो गोलियां मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे रेफर कर दिया। पढ़ें विस्तृत खबर...


विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी: दुबई में काम दिलवाने का झांसा देकर ठगे 3 लाख 60 हजार, पंजाब निवासी पर केस दर्ज

हांसी उपमंडल के गांव ढाणी कुम्हारन के एक युवक के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी करने वाले पंजाब के बरनाला निवासी बलबीर उर्फ भीरी ने युवक मोहित को दुबई भिजवाने और वहां पर काम दिलवाने का झांसा देकर 3 लाख 60 हजार रुपये ठग लिए। बलबीर उर्फ भीरी ने न तो मोहित को विदेश भिजवाया और न ही उसके पैसे वापस किए। शातिर बलबीर ने मोहित को भरोसे में लेने के लिए फर्जी वीजा और टिकट भी भिजवाया था। ठगी का शिकार हुआ मोहित पूरा दिन अमृतसर एयरपोर्ट पर घूमकर वापस आ गया। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed