फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man got shot after dispute in Fatehabad

फतेहाबाद: बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने से रोका तो युवक के पेट में मारी गोली, हालत गंभीर

Thu, 13 Jan 2022 01:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 Jan 2022 01:30 PM IST
सार

घायल युवक का हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Man got shot after dispute in Fatehabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद में घर के बाहर बुलेट से पटाखे बजाने से रोकने के विवाद को लेकर शहर के तुलसीदास चौक के पास बुधवार देर रात करीब 11 बजे युवकों ने रामनिवास मोहल्ला निवासी युवक मनीष के पेट में दो गोलियां मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया, यहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। घायल युवक का हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन

 

मामले में पुलिस ने घायल युवक रामनिवास मोहल्ला निवासी मनीष के भाई शशांक उर्फ काकू की शिकायत पर आरोपी फतेहाबाद निवासी सूरज, गुलाब जन्नत, सूरज, सनी, रोहित व टॉनी के खिलाफ हत्या प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

 

पुलिस को दी शिकायत में रामनिवास मोहल्ला निवासी शशांक उर्फ काकू ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे आरोपी सूरज और गुलाब बुलेट मोटरसाइकिल लेकर उसके घर के बाहर आए और पटाखे बजाने लगे इसको लेकर भाई मनीष ने उक्त लोगों को कहा कि यहां पर बुलेट से पटाखे न बजाएं लेकिन मना करने के बावजूद उक्त लोग पटाखे बजाते रहे और फिर झगड़ा करके चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोप है रात 11 बजे आरोपी बाल्मीकि चौक निवासी जन्नत घर पर आया और मनीष को बुलाकर ले गया, जब भाई तुलसीदास चौक के पास खड़ा था तो आरोपी सूरज, सनी रोहित, सूरज, गुलाब, टॉनी मौके पर आ गए। आरोप है कि रोहित ने मनीष के पेट पर दो गोली मारी और हवाई फायर किया।

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, गंभीर रूप से घायल भाई को फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में लेकर आए यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया, फिलहाल घायल मनीष का हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed