फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana Minister Devendra Babli sudden inspection in Many Government Offices at Tohana

टोहाना: सरकारी कार्यालयों में मंत्री देवेंद्र बबली ने दी दबिश, गायब मिले तहसीलदार सहित कई कर्मचारी

Thu, 13 Jan 2022 01:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 Jan 2022 01:04 PM IST
सार

तहसील कार्यालय में काफी कर्मचारी नदारद मिले। तहसीलदार भी कार्यालय नहीं आए हुए थे। मंत्री बबली ने गैरहाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और पेंडिंग फाइलों की डिटेल देने के आदेश दिए।

विज्ञापन
Haryana Minister Devendra Babli sudden inspection in Many Government Offices at Tohana
टोहाना में सरकारी कार्यालय का निरीक्षण करते मंत्री देवेंद्र बबली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली गुरुवार सुबह टोहाना में एसडीएम कार्यालय, नगर परिषद, तहसील कार्यालय, पंचायत विभाग कार्यालय सहित कई विभागों में निरीक्षण करने पहुंचे।मंत्री बबली सुबह ही कार्यालयों में पहुंच गए और एक-एक कार्यालय में जाकर अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजिरी चेक की। एसडीएम डॉ. चिनार चहल से भी पूछा कि मैडम आप तो टाइम पर आए हो ना। मंत्री के छापे से कर्मचारियों में खलबली मच गई। 

विज्ञापन


तहसील कार्यालय में काफी कर्मचारी नदारद मिले। तहसीलदार भी कार्यालय नहीं आए हुए थे। मंत्री ने तहसीलदार की कुर्सी के पास जाकर पूछा कि जनाब कहां है, पता करो। अन्य विभागों में भी 30 से 40 फीसदी कर्मचारी सीटों पर नहीं मिले। मंत्री बबली ने गैरहाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और पेंडिंग फाइलों की डिटेल देने के आदेश दिए।

विज्ञापन

सफाई निरीक्षक से बोले, बस स्टैंड पर चलो पांच मिनट में सारी टीम

नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे मंत्री देवेंद्र बबली ने एक-एक ब्रांच में जाकर कर्मचारियों से उनका काम व ब्रांच में कर्मियों की संख्या पूछी। इसके बाद मंत्री ने सफाई निरीक्षक को बुलाया। सफाई निरीक्षक को मंत्री ने कहा कि सबसे पहले बस स्टैंड रोड पर पूरी टीम को लेकर चलो। वहां मैं खुद गंदगी देखकर आया हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों से बोले, गफलत बंद कर दो, बख्शूंगा नहीं

तहसील कार्यालय में कर्मचारियों से मंत्री ने कहा कि अब सारी गफलत बंद कर दो, बख्शूंगा नहीं। ईमानदारी से काम करो और हर कर्मचारी तय समय पर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को भी निर्देश दिए कि प्रत्येक कर्मचारी के समय पर कार्यालय पहुंचने और निर्धारित समय पर ही कार्यालय छोड़ने की व्यवस्था पुख्ता की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed