फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Miscreants looted 47 thousand rupees at a petrol pump in Sonipat of Haryana

सोनीपत में बेखौफ बदमाश: पेट्रोल पंप के कारिंदों को पिस्तौल दिखा 2 मिनट 22 सेकेंड में 47 हजार लूटे

Thu, 13 Jan 2022 03:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 13 Jan 2022 03:52 PM IST
सार

गांव गढ़ मिरकपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर देर रात सवा दो बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि बदमाशों ने यहां लूट से पहले दो अन्य पेट्रोल पंप पर भी लूट की कोशिश की थी।

विज्ञापन
Miscreants looted 47 thousand rupees at a petrol pump in Sonipat of Haryana
सीसीटीवी में कैद हुई पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बेखौफ बदमाशों ने देर रात हरियाणा के सोनीपत में गांव गढ़मिरकपुर स्थित निर्मल फ्यूल पेट्रोल पंप के दो कारिंदों को पिस्तौल दिखाकर महज दो मिनट 22 सेकेंड में 47 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। आरोप है कि बदमाशों ने दो अन्य पेट्रोल पंप पर भी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन कर्मियों की सतर्कता से अंजाम नहीं दे सके। राई थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव अहमदपुर गठीना निवासी राहुल ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह निर्मल फ्यूल भारत पेट्रोलियम पंप पर सेल्समैन का काम करता है। वह अपने साथी कर्मी गांव जाजल टोंकी निवासी अनुज के साथ बुधवार रात को पेट्रोल पंप पर था। वह देर रात पंप पर बने ऑफिस के अंदर था और अनुज वाहनों में तेल डाल रहा था।
विज्ञापन


देर रात करीब दो बजकर 12 मिनट पर दो नकाबपोश युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर अनुज को काबू कर लिया। उन्होंने उससे करीब 18 हजार रुपये व उसका मोबाइल फोन छीन लिया। उसके बाद दोनों युवक हथियार लेकर अंदर केबिन में आए और उसे डराकर पेट्रोल पंप के काउंटर से 27 हजार व उसके पर्स से दो हजार रुपये लूटकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने किसी को फोन करने पर मारने की धमकी दी। वह बाहर खड़ी बाइक पर फरार हो गया। कोहरा होने के कारण वह बाइक का नंबर नहीं देख सके। वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। वीरवार तड़के सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दोनों बदमाशों के हाथों में थीं पिस्तौल

पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में दिख रहा है कि बदमाश देर रात 2 बजकर 12 मिनट 50 सेकेंड पर निर्मल फ्यूल पेट्रोल पंप पर पहुंचते हैं। दोनों के हाथों में पिस्तौल है। उसके बाद वह बाहर बैठे अनुज से पैसे लेकर उसे अंदर ले जाते हैं। इसी बीच उसका मोबाइल छीन लेते हैं। उसके बाद अंदर जाकर पैसे निकालते हैं। बाद में 2 बजकर 15 मिनट 12 सेकेंड पर बाहर निकल जाते हैं।  

दो अन्य पेट्रोल पंपों पर लूट का प्रयास किया

जिला पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन प्रधान प्रविंद्र खत्री ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने दो अन्य पेट्रोल पंपों पर भी लूट का प्रयास किया। वह निर्मल पेट्रोल पंप के पास स्थित स्यूल पंप पर भी गए, लेकिन कर्मियों के शोर मचाने पर वह भाग गए। बाद में वह इसी रोड पर ऊषा किरण पेट्रोल पंप पर गए और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन वहां कई लोग होने के कारण वह हवाई फायर कर फरार हो गए।

झरोठी पेट्रोल पंप पर 16 दिन पहले हुई वारदात के आरोपी भी बेसुराग 

प्रविंद्र खत्री ने आरोप लगाया कि 28 दिसंबर की रात को भी झरोठी पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात हो चुकी है, जिसमें भी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। उसके बावजूद अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। उन्होंने पुलिस से पंप संचालकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की है। 

पेट्रोल पंप के कारिंदों से पिस्तौल दिखाकर नकदी व मोबाइल लूट की शिकायत मिली है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है, जिसकी फुटेज लेकर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। - इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी राई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed