हरियाणा की बड़ी खबरें: सिरसा में परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों की बस पलटी, करनाल व पानीपत में टोल खुले
हरियाणा के हिसार में अग्रोहा के संजीवनी अस्पताल में अवैध रूप से गर्भपात का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. पुष्पा सिहाग व उनकी सहयोगी सोनिया को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद अस्पताल को बंद करा दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान आंदोलन स्थगित होने के बाद कुंडली बॉर्डर से किसानों के हटते ही नेशनल हाईवे (एनएच) 44 को चालू करने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। करीब साढ़े आठ किलोमीटर के क्षेत्र में पत्थर व पक्के निर्माण हटाने और मरम्मत के लिए 10 से अधिक जेसीबी और हाइड्रा मशीनों को लगाया गया है। पहले दिन दोनों ओर के करीब 50 फीसदी बड़े गड्ढों को भरते हुए ऊबड़-खाबड़ हो चुके रोड को समतल किया गया। अन्य खबरें पढ़ें...
हिसार: सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई, नकली पेस्टिसाइड व दवाइयां बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी
सोमवार दोपहर बाद सीएम फ्लाइंग ने उकलाना-बरवाला क्षेत्र में खेतों में बनी एक ढाणी में कार्रवाई की और वहां पर नकली खाद व दवाइयां बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। मामले को लेकर सीएम फ्लाइंग द्वारा कार्रवाई जारी है। पढ़ें विस्तृत खबर...
हिसार: अवैध रूप से गर्भपात की थी तैयारी, मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, दो गिरफ्तार
हरियाणा के हिसार में अग्रोहा के संजीवनी अस्पताल में अवैध रूप से गर्भपात का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. पुष्पा सिहाग व उनकी सहयोगी सोनिया को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद अस्पताल को बंद करा दिया गया है। बीएएमएस डिग्री धारक डॉ. पुष्पा सिहाग अग्रोहा में संजीवनी अस्पताल चलाती है। वह एलोपैथिक में उपचार करती है और खुद को प्रसूति व महिला रोग का विशेषज्ञ बताती है। हांसी के एसएमओ डॉ. कामिद मोंगा के नेतृत्व में बनी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संजीवनी अस्पताल में छापा मारा। पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: एक साल बाद पानीपत व करनाल टोल खुले, वाहन चालकों से टैक्स वसूली हुई शुरू
किसान आंदोलन में किसानों की मांगों पर सरकार के साथ समझौता होने के बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद अब जहां रास्ते खुलने शुरू हो गए हैं, वहीं किसानों ने जो टोल बंद करा रखे थे वो भी खुलने शुरू हो गए हैं। सोमवार को करनाल के बसताड़ा टोल टैक्स को भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारियों, किसानों और टोल प्रशासन ने किसानों की सहमति से दोबारा एक साल बाद टोल शुरू कर दिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
सिरसा: महिला कांस्टेबल की परीक्षा देकर यमुनानगर से सिरसा लौटे रही अभ्यर्थियों की बस पलटी, 12 घायल
महिला पुलिस कांस्टेबल की यमुनानगर में परीक्षा देकर वापस सिरसा लौट रहे अभ्यर्थियों की बस सिरसा के हिसार रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास पलट गई। हादसे में बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। सुबह करीब साढ़े छह बजे हादसा होने की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पढ़ें विस्तृत खबर...
जींद: गीता जयंती के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, कलाकारों ने हरियाणवी व पंजाबी गानों पर दी प्रस्तुती
हरियाणा के जींद में जारी जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह के दूसरे दिन सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विद्यार्थियों ने हरियाणवी व पंजाबी गानों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसे देख दर्शक भी झूमे। डीसी नरेश नरवाल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा जिला प्रशासन द्वारा स्टॉल लगाए हुए हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...