फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Factory making fake pesticides and medicines caught in Hisar

हिसार: दवा-खाद फैक्टरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा, 14 सैंपल भरे

Mon, 13 Dec 2021 05:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उकलाना, हिसार (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, उकलाना, हिसार (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Dec 2021 05:56 PM IST
सार

सीएम फ्लाइंग ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। इस दौरान भारी मात्रा में खाद व दवाइयां बरामद हुईं।

विज्ञापन
Factory making fake pesticides and medicines caught in Hisar
सीएम फ्लाइंग ने की कार्रवाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गैबीपुर-प्रभुवाला मार्ग पर पुरानी नहर के पास उदय नगर में सोमवार शाम मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने कीटनाशक दवा और खाद बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम को फैक्टरी का स्टॉक रजिस्टर व रिकॉर्ड सही नहीं मिला। इस दौरान टीम ने खाद और कीटनाशक दवा के 14 सैंपल भरे। टीम की अगुवाई सीएम फ्लाइंग के इंचार्ज इंद्र सिंह ने की। उनके साथ एसडीओ पवन ढींगड़ा और राजबीर सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यदि सैंपल फेल आए तो फैक्टरी मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। 

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग टीम को सूचना मिली थी कि गांव प्रभुवाला के नजदीक एक फैक्टरी में खाद व कीटनाशक दवा गलत ढंग से बनाई जा रही है। टीम ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में खाद व दवाइयां बरामद हुईं। आशंका है कि फैक्टरी में जिंक, कीटनाशक, खाद सहित अन्य कृषि उपयोग में आने जाने वाली सामग्री गलत तरीके से बनाई जा रही थी। 
विज्ञापन


 
यह भी पढ़ें ः टोल खुले: डीघल टोल पर रात 10 बजकर 9 मिनट पर वसूली शुरू, किसान आंदोलन में 25 दिसंबर 2020 से था बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि टीम ने खाद के 12 और दवा के 2 सैंपल भरे हैं। सैंपल को गाजियाबाद की सरकारी लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में सामने आया कि कंपनी के मालिक के पास लाइसेंस तो है लेकिन कुछ बायो केमिकल है उन पर इन्होंने किस केमिकल में कितनी मात्रा है ये नहीं दर्शाया गया है। 

यह भी पढ़ें ः रोहतक: भिवानी के बीईओ कार्यालय के सहायक अधीक्षक का ड्रेन में मुंह के बल मिला शव, हत्या का केस दर्ज 


गोदाम से बायो केमिकल बरामद
ढाणी में बने एक और गोदाम में सीएम फ्लाइंग टीम ने काफी मात्रा में बायो केमिकल पाया है। इसके अलावा डीएपी और यूरिया भी मिला है। कंपनी के लैब की हालत खस्ता है। न तो लैब चालू हालत में थी न ही कोई लैब को चलाने वाला डॉक्टर मौके पर मिला। इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि आदेश थे कि फैक्टरी की जांच कर दवा और खाद की गुणवत्ता को जांचा जाए। फिलहाल कार्रवाई की जा रही है। कंपनी के मालिक कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्होंने 2019 में निदेशक कृषि विभाग चंडीगढ़ से लाइसेंस लिया हुआ है और 14 प्रोडक्ट बनाए जा रहे हैं, जबकि लाइसेंस 41 प्रोडक्ट बनाने का है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed