फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: Bus going to Yamunanagar carrying examinees overturns, dozens of passengers injured, driver accused of being drunk

सिरसा: महिला कांस्टेबल की परीक्षा देकर यमुनानगर से सिरसा लौटे रही अभ्यर्थियों की बस पलटी, 15 घायल

Mon, 13 Dec 2021 09:11 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, सिरसा
अमर उजाला नेटवर्क, सिरसा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 13 Dec 2021 09:11 AM IST
सार

सिरसा के महाराणा प्रताप चौक के पास डिवाइडर से सुबह छह बजे बस टकराई। बस में 75 के करीब अभ्यर्थी सवार थे।

विज्ञापन
Sirsa: Bus going to Yamunanagar carrying examinees overturns, dozens of passengers injured, driver accused of being drunk
सिरसा से यमुनानगर जा रही बस पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा देकर यमुनानगर से वापस सिरसा लौट रहे अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से भरी बस शहर के हिसार रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास पलट गई। हादसे में 15 अभ्यर्थी और उनके अभिभावक घायल हो गए। वहीं बस पलटने के बाद चालक परिचालक मौका मिलते ही बस छोड़ फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने घायल महेंद्र ढूकड़ा के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बस में सवार लोगों ने चालक परिचालक पर नशा किए जाने, लाइट खराब होने और लापरवाही से चलाने के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


घटना सोमवार सुबह करीब छह बजे की। यमुनानगर में महिला पुलिस कांस्टेबल एचएपी दुर्गा शक्ति-1 की परीक्षा देकर सिरसा वापस लौट रहे अभ्यर्थियों व उनके अभिभावकों से भरी बस हिसार रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास डिवाइडर से टकरा गई। बस में करीब 75 यात्री सवार थे। आसपास के लोगों ने बस से यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया और मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस पलटने के कारण करीब 15 यात्रियों को चोटें आई हैं। जिन्हें मौके पर ही नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से एक यात्री की हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पूनम, जरनैल सिंह, हंसराज, विद्या ने बताया कि उन्होंने यमुनानगर में बने केंद्र पर परीक्षा देने के लिए निजी सर्विस की छपोला बस में टिकट की बुकिंग करवाई थी।

रविवार को परीक्षा देने के बाद अपराह्न साढ़े तीन बजे के बाद वे सिरसा के लिए यमुनानगर से रवाना हुए थे। कैथल के पास आकर बस की लाइट खराब हो गई। लेकिन इसके बाद भी चालक बस को लापरवाही से दौड़ा रहा था। कैथल में वे करीब दो घंटे तक खड़े रहे और सुबह ही बस चलाने की बात कहीं। लेकिन चालक ने मौके पर ही नई बैटरी मंगवा कर लाइट ठीक करवा ली और वहां से सिरसा के लिए रवाना हो गए।

कैथल से कुछ दूरी पर आने के बाद बस की लाइट फिर से खराब हो गई। इसके बाद भी चालक कम रोशनी में ही बस चलाता रहा। जिसके बाद उन्होंने बस मालिक को फोन कर इस बारे में जानकारी दी। लेकिन बस मालिक ने भी उन्हें बस के पीछे बैठने की बात कहकर फोन काट दिया। इसके बाद वे चालक को बस रोकने के लिए वह बार-बार कहते रहे लेकिन नशे में धुत चालक ने उनकी एक नहीं मानी और सभी को सही घर पहुंचाने की बात कहता रहा।

सुबह करीब छह बजे जब बस सिरसा के महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंची तो कम रोशनी के चलते चालक को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और बस उससे टकरा कर पलट गई। हादसे के बाद चालक और परिचालक बस का शीशा तोड़कर मौके से फरार हो गए। वहीं चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकालना शुरू किया और मामले की सूचना पुलिस को दी और मौके पर एंबुलेंसों को बुलाया। 

15 यात्री हुए घायल, एक को किया रेफर 

निजी बस में 75 से अधिक अभ्यर्थी और उनके अभिभावक सवार थे। बस के पलटने के कारण 15 यात्री घायल हो गए। जिन्हें मौके पर ही नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। बस में सवार यात्रियों के हाथ, पैर, मुंह, कंधे और शरीर के अन्य अंगों पर काफी चोटें आई हैं। एक यात्री की हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर किया गया है। सड़क हादसे में पंजुुआना की पूजा, ममता, झिड़ी की बिंदू, कुस्सर की किरण, बणी का संदेश, घोड़ावाली की शालू और पलक, फरवाई कलां की कविता, ढूकड़ा की जोतसना, सिरसा की हिमांशी, कुस्सर की मंजू, घोड़ावाली गांव की शशि सुमन, पंजुआना का हंसराज और ढूकड़ा का महेंद्र घायल हुआ है। महेंद्र की पीढ़ पर चोट लगने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया और उनके परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां पर उनका इलाज चल रहा है। 

घोड़ांवाली से अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को लेकर चली थी बस 

छपोला बस गांव घोड़ांवाली के आसपास कई गांवों से अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को लेकर रवाना हुई थी। घायल बिंदू ने बताया कि घोड़ावाली में ही बस पूरी तरह से भर गई थी। लेकिन इसके बाद भी चालक, परिचालक और बस मालिक जगह-जगह से अन्य यात्रियों को सवार करवाते रहे।

घायल महेंद्र के बयान पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चालक अभी मौके से फरार है। बस को रोड से हटवा दिया है। जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा। हादसे में घायल हुए यात्रियों का इलाज करवाया जा रहा है। -रामनिवास, सिविल थाना प्रभारी सिरसा।

 

हादसे के दौरान परिचालक चला रहा था बस, चालक फरमा रहा था आराम 

अभ्यर्थियों और अभिभावकों को वापस लेकर लौट रही बस का हादसा होने के बाद घायल वीरपाल कौर और हंसराज ने बताया कि हादसे के दौरान बस का परिचालक बस को चला रहा था जबकि चालक नशे में धुत होने के कारण वह आराम फरमाने के लिए चला गया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो इसके बाद भी दोनों ने कोई सुनवाई तक नहीं की। 
वहीं वीरपाल कौर ने बताया कि बस की लाइट खराब होने के बाद कैथल में दो घंटे तक वह बस खड़ी रही। जिस दौरान चालक और परिचालक शराब का सेवन करते रहे। इसके बाद जब वहां से बैटरी को बदला गया तो दोनों होश में नहीं थे। ऐसे में बस में सवार सभी लोग भी नीचे उतर गए और उनका विरोध करते रहे। लेकिन चालक परिचालक नहीं माने।

नहीं होती आरटीओ की तरफ से कोई कार्रवाई 

नियमों को ताक पर रखकर चालक परिचालक अधिक सवारियों को सवार कर बस को एक स्थान से दूसरे स्थान तक दौड़ाते हैं। लेकिन संबंधित विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती। जिसके कारण हादसा होने का डर बना रहता है। नियमों के उल्लंघन करने के कारण ही सिरसा में बड़ा हादसा हुआ है। शुक्र यह रहा कि इसके कारण किसी यात्री की जान नहीं गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed