फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 11 January 2022

हरियाणा की बड़ी खबरें: स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल पर छह माह तक प्रतिबंध, मंडियों में फल व सब्जी विक्रेताओं का बाजार शुल्क माफ

Tue, 11 Jan 2022 06:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Jan 2022 06:29 PM IST
सार

मंत्री अनिल विज का कहना है कि यह कदम कोरोना की रोकथाम में बाधा डालने के लिए डॉक्टरों के एक समूह द्वारा हड़ताल पर चले जाने के कारण उठाया गया है।

विज्ञापन
Haryana Top News 11 January 2022
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा में पिछले पांच दिन के दौरान 52.6 मिमी (एमएम) औसत बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा। 15 जनवरी तक शीतलहर चलने और घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है। 10 जनवरी तक यमुनानगर में सर्वाधिक 121.9 और पंचकूला में 100.7, अंबाला में 82.2, गुरुग्राम में 77.8 व नूंह में 74.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश का दौर थमते ही सोमवार को न्यूनतम तापमान में 6.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और आ सकती है। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 15.4 और रोहतक में 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


हरियाणा: सरकार ने एस्मा किया लागू, छह महीने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल पर प्रतिबंध

हरियाणा में एस्मा (आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून) लागू कर दिया गया है, स्वास्थ्य कर्मी अब 6 महीने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मंत्री अनिल विज का कहना है कि यह कदम कोरोना की रोकथाम में बाधा डालने के लिए डॉक्टरों के एक समूह द्वारा हड़ताल पर चले जाने के कारण उठाया गया है। बता दें कि डॉक्टरों ने मंगलवार को अपनी कुछ मांगों को लेकर ओपीडी बंद रखी है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


सरस्वती नदी होगी पुनर्जीवित: 387 करोड़ की लागत से सोमनदी पर बनेगा डैम, 21 को होगा दो मुख्यमंत्रियों के बीच समझौता

आदिबद्री में सोमनदी पर 387 करोड़ की लागत से बनने वाले डैम के संबंध में 21 जनवरी को हरियाणा और हिमाचल के मुख्यमंत्री आदिब्रदी पहुंचेंगे। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच में डैम से उपलब्ध होने वाले पानी के बंटवारे को लेकर समझौता होगा। इस दौरान दोनों समझौते पर भी हस्ताक्षर करेंगे। दोनों मुख्यमंत्रियों के दौरे को लेकर यमुनानगर के डीसी पार्थ गुप्ता ने सोमवार को आदिबद्री जाकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा: मंडियों में फल व सब्जी विक्रेताओं का बाजार शुल्क सरकार ने किया माफ, कृषि मंत्री ने दी जानकारी 

हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में फल व सब्जी विक्रेताओं को मार्केट फीस नहीं देनी पड़ेगी। राज्य सरकार ने एक प्रतिशत मार्केट फीस व एक प्रतिशत एचआरडीएफ फीस को माफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के व्यापारियों को सालाना कुल 30 करोड़ का लाभ होगा। यह जानकारी कृषि मंत्री ने मंगलवार को भिवानी की सब्जी मंडी के औचक निरीक्षण के बाद दी। पढ़ें विस्तृत खबर...

नियम 134-ए: अभिभावक और स्कूल प्रबंधन आमने-सामने, महिला पदाधिकारी बोली- बच्चों को तो स्कूल ही भेजोगे, देख लेंगे

शिक्षा नियमावली 134ए के तहत बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए जहां अभिभावक भटक रहे हैं वहीं निजी स्कूल संचालक अपनी शर्तों पर अड़े हुए हैं। मंगलवार को हरियाणा के रेवाड़ी के लघु सचिवालय में प्रदर्शन करने पहुंचे अभिभावक और निजी स्कूल संचालक आमने-सामने हो गए और उनके बीच जमकर कहासुनी हुई। नौबत एक दूसरे को देख लेने तक की आ गई। निजी स्कूल एसोसिएशन ने मांगों को लेकर नगराधीश को ज्ञापन पत्र भी सौंपा। उधर, मासूमों के अभिभावकों की आंखें नम नजर आई तो गुरुओं को इसका कोई गम नहीं दिखाई दिखा। पढ़ें विस्तृत खबर...


चरखी दादरी में चिकित्सकों की हड़ताल: महिला की जान पर बनी तो प्रदर्शन छोड़ फर्ज निभाने पहुंचे डॉक्टर

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को ओपीडी बंद हैं। मांगों को लेकर चिकित्सक हड़ताल पर रहे लेकिन चरखी दादरी में उन्होंने फर्ज निभाया। चरखी दादरी सिविल अस्पताल में सामूहिक अवकाश पर गए चिकित्सक एक महिला की जान बचाने के लिए इमरजेंसी कक्ष में पहुंच गए। हालांकि चिकित्सकों के तमाम प्रयास भी महिला की जान नहीं बचा सके। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed