{"_id":"61dd63b833b57a3b76252ea3","slug":"fruit-and-vegetable-vendors-will-not-have-to-pay-market-fee-in-the-mandis-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: मंडियों में फल व सब्जी विक्रेताओं का बाजार शुल्क सरकार ने किया माफ, कृषि मंत्री ने दी जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: मंडियों में फल व सब्जी विक्रेताओं का बाजार शुल्क सरकार ने किया माफ, कृषि मंत्री ने दी जानकारी
Tue, 11 Jan 2022 04:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 11 Jan 2022 04:32 PM IST
सार
राज्य सरकार ने प्रदेश की मंडियों में फल व सब्जी विक्रेताओं के बाजार शुल्क को माफ कर दिया है। हरियाणा के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा है कि राज्य में मंडियों में फल और सब्जी विक्रेताओं को बाजार शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
विज्ञापन
भिवानी की सब्जी मंडी का निरीक्षण करते कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल
- फोटो : फेसबुक
विस्तार
हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में फल व सब्जी विक्रेताओं को मार्केट फीस नहीं देनी पड़ेगी। राज्य सरकार ने एक प्रतिशत मार्केट फीस व एक प्रतिशत एचआरडीएफ फीस को माफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के व्यापारियों को सालाना कुल 30 करोड़ का लाभ होगा। यह जानकारी कृषि मंत्री ने मंगलवार को भिवानी की सब्जी मंडी के औचक निरीक्षण के बाद दी।
विज्ञापन
State Agriculture Minister has said that the fruit & vegetable vendors won't have to pay the market fee in mandis in the State - 1% market fee & 1% HRDF fee will be waived by the state government: Information and PR dept, Haryana government
— ANI (@ANI) January 11, 2022
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारी वर्ग के साथ है और व्यापारियों के हितों के लिए निरंतर कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। व्यापारी वर्ग के हितों पर किसी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के फल व सब्जी विक्रेता काफी समय से मार्केट फीस को माफ करने की मांग करते आ रहे थे, जिसको सरकार ने माफ कर दिया है। इस पर फल व सब्जी विक्रेताओं ने कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल का आभार जताया और कहा कि वे सरकार के खजाने का नुकसान नहीं होने देंगे तथा किसी न किसी रूप से सहयोग जरूर करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान कृषि मंत्री ने मंडी में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और मंडी परिसर से पानी निकासी व नियमित रूप से सफाई करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में सीवरेज व्यवस्था के लिए योजना तैयार की जाए।