{"_id":"618b971f79c588183b212ce5","slug":"haryana-top-news-10-november-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की बड़ी खबरें: सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पद्मश्री पहलवान वीरेंद्र, कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के एक और किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की बड़ी खबरें: सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पद्मश्री पहलवान वीरेंद्र, कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के एक और किसान की मौत
Wed, 10 Nov 2021 03:55 PM IST
प्रमोद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Wed, 10 Nov 2021 03:55 PM IST
सार
मंगलवार को राष्ट्रपति से सम्मानित होने वाले पद्मश्री पहलवान वीरेंद्र दिल्ली में हरियाणा भवन के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने मांग की है कि सरकार मूक-बधिर खिलाड़ियों से भेदभाव कर रही है। जबकि केंद्र सरकार उनके पक्ष में हैद्य। वहीं, सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के एक और किसान की मौत होने का मामला सामने आया है। किसान का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
हरियाणा की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों व स्टाफ की कमी बताते हुए प्रदेश में राइट टू हेल्थ को लागू करने की मांग वाली याचिका पर हरियाणा सरकार ने जवाब दाखिल किया है। जिसमें बताया गया है कि इन पदों को भरने पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। हरियाणा सरकार के इस बयान पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया। याचिका दाखिल करते हुए मोनिका सांगवान ने एडवोकेट प्रदीप रापड़िया के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया था कि प्रदेश के अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में काफी पद खाली हैं। डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के पद बड़ी संख्या में रिक्त पड़े हुए हैं। याची ने कहा कि कोरोना ने स्वास्थ्य प्रणाली की कमजोर कड़ियों को उजागर किया है। स्वास्थ्य सुविधाएं नागरिकों का अधिकार हैं और इससे उन्हें वंचित नहीं रखा जा सकता। रिक्त पड़े पदों के कारण लोगों को सही प्रकार से सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। अस्पतालों में अव्यवस्था का माहौल बनता है और इसका खामियाजा आम जन को भुगतना पड़ता है। पढ़ें अन्य खबरें...
चाहिए समान अधिकार: दिल्ली में हरियाणा भवन के बाहर धरने पर बैठे पद्मश्री वीरेंद्र पहलवान, मंगलवार को ही राष्ट्रपति से मिला है सम्मान
दिल्ली में हरियाणा भवन के बाहर पद्मश्री वीरेंद्र पहलवान ने धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार उनसे भेदभाव कर रही है। मूक बधिर खिलाड़ियों को भी दूसरों की तरह सुविधाएं मिलनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने अपने तमाम मेडल और पुरस्कार भी दिखाए। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का नाम लेते हुए कहा कि आपके आवास दिल्ली के हरियाणा भवन के फुटपाथ पर बैठा हूं और यहां से तब तक नहीं हटूंगा, जब तक आप हम मूक बधिर खिलाड़ियों को पैरा खिलाड़ियों के समान अधिकार नहीं देंगे। ...पढ़ें विस्तृत खबर
सोनीपत: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के किसान का कुंडली बॉर्डर पर लटका मिला शव
कुंडली बॉर्डर पर सुशांत सिटी के पास एक किसान का शव नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला है। मृतक किसान भारतीय किसान यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल के संगठन का सदस्य था। वह अपने गांव की ट्रॉली में अकेला ही रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में भिजवा दिया है। गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह (45) निवासी गांव रुड़की, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब यहां किसान आंदोलन में शामिल था। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
हिसार: किसान कुलदीप की हालत नाजुक, महम के विधायक बलराज कुंडू जानने पहुंचे हालचाल, एक और किसान को लगी चोट
हांसी में लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे किसान को चोटिल होने पर हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव खेड़ी चौपटा निवासी शिखर चंद धरने पर थे। सुबह शौच आदि के लिए गए थे। कुछ देर बाद लौटे, तो चक्कर खाकर गिर गए। जिससे उनके सिर में चोट आई है। ...पढ़ें विस्तृत खबर
हरियाणा पुलिस को सम्मान: फतेहाबाद का भट्टू कलां पुलिस स्टेशन देश के शीर्ष तीन थानों में शामिल
केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भट्टू कलां पुलिस स्टेशन को वर्ष 2021 के लिए देश के शीर्ष तीन पुलिस स्टेशनों में चुना गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 नवंबर, 2021 को लखनऊ में उत्तरप्रदेश पुलिस मुख्यालय में होने वाले एक समारोह में एसएचओ भट्टूकलां को ट्रॉफी प्रदान करेंगे। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने फतेहाबाद के एसपी सहित भट्टू कलां पुलिस स्टेशन की समस्त टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। ...पढ़ें विस्तृत खबर
हरियाणा: 14 विभाग नहीं दे रहे क्लर्क के खाली पदों का ब्योरा, एचएसएससी ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र
क्लर्क भर्ती के बाद खाली पदों को लेकर 14 विभाग और निगम ब्योरा नहीं दे रहे हैं। इस कारण प्रतीक्षा सूची के चयनित 1436 युवाओं की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। अब इस मामले को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। आयोग सचिव को पत्र में बताया गया है कि मई 2019 में क्लर्क पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद 3 सितंबर 2020 को परिणाम जारी किया गया। इसके बाद कई लोगों ने या तो नौकरी ज्वाइन नहीं की या फिर नियुक्ति के बाद नौकरी छोड़ दी। ...पढ़ें विस्तृत खबर