फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmer Kuldeeps condition critical Mehams MLA Balraj kundu reached Hisar to know about his condition

हिसार: किसान कुलदीप की हालत नाजुक, महम के विधायक बलराज कुंडू जानने पहुंचे हालचाल, एक और किसान को लगी चोट

Wed, 10 Nov 2021 12:15 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, हिसार
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार Published by: प्रमोद कुमार Updated Wed, 10 Nov 2021 12:15 PM IST
सार

हांसी में धरना दे रहे एक और किसान को चक्कर आ गया। जिससे उनके सिर में चोट लगी है। वहीं, हिसार के अस्पताल में दाखिल घायल किसान कुलदीप की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। उनका हालचाल जानने के लिए महम के विधायक बलराज कुंडू पहुंचे और परिवार को मदद देने का एलान किया।

विज्ञापन
Farmer Kuldeeps condition critical Mehams MLA Balraj kundu reached Hisar to know about his condition
कुलदीप का हालचाल जानने पहुंचे विधायक बलराज कुंडू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हांसी में लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे किसान को चोटिल होने पर हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव खेड़ी चौपटा निवासी शिखर चंद धरने पर थे। सुबह शौच आदि के लिए गए थे। कुछ देर बाद लौटे, तो चक्कर खाकर गिर गए। जिससे उनके सिर में चोट आई है। 

विज्ञापन


घायल किसान को अस्पताल लाया गया।


ये भी पढ़ें-हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट को दिया जवाब: अस्पतालों में डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के पद भरने पर जल्द लेंगे निर्णय
विज्ञापन


शिखरचंद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर गंभीर घायल किसान कुलदीप सातरोड़ की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। महम के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने परिवार को मदद का एलान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडू ने कहा कि परिजन अगर जरूरत महसूस करें तो किसान कुलदीप सातरोड का इलाज मेदांता या किसी भी बड़े हॉस्पिटल में करवा सकते हैं। खर्च की परवाह न करें, आपसे पहले हॉस्पिटल में खड़ा मिलूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed