{"_id":"618b664188393451b61ed5b7","slug":"bhattu-kalan-police-station-of-fatehabad-in-haryana-included-in-the-top-three-police-stations-of-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस को सम्मान: फतेहाबाद का भट्टू कलां पुलिस स्टेशन देश के शीर्ष तीन थानों में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पुलिस को सम्मान: फतेहाबाद का भट्टू कलां पुलिस स्टेशन देश के शीर्ष तीन थानों में शामिल
Wed, 10 Nov 2021 11:57 AM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:57 AM IST
सार
हरियाणा पुलिस के लिए सम्मान की बात है। हरियाणा के फतेहाबाद जिले का भट्टू कलां पुलिस स्टेशन देश के शीर्ष तीन थानों में शामिल किया गया है। हरियाणा पुलिस को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इस थाने के अधिकारियों को 19 नवंबर को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
भट्टू कलां पुलिस स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भट्टू कलां पुलिस स्टेशन को वर्ष 2021 के लिए देश के शीर्ष तीन पुलिस स्टेशनों में चुना गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 नवंबर, 2021 को लखनऊ में उत्तरप्रदेश पुलिस मुख्यालय में होने वाले एक समारोह में एसएचओ भट्टूकलां को ट्रॉफी प्रदान करेंगे। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने फतेहाबाद के एसपी सहित भट्टू कलां पुलिस स्टेशन की समस्त टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बोले: 2025 तक हरियाणा के विश्वविद्यालयों में शुरू होगी मेडिकल और इंजीनियरिंग की हिंदी में पढ़ाई
विज्ञापन
उन्होंने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल राष्ट्रीय स्तर पर हमारे कर्मचारियों की कड़ी मेहनत को पहचान मिली है, बल्कि अन्य पुलिस थानों के कर्मचारियों को भी केंद्रीय मंत्रालय द्वारा निर्धारित मापदंडों पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया है। डीजीपी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश में पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग का एक समान मॉडल अपनाया गया है। रैंकिंग का मूल उद्देश्य पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार करना और इसे नागरिकों के अनुकूल बनाना है।
विज्ञापन