{"_id":"618b4ab005a9e00f5a3556fa","slug":"punjab-farmer-found-hanging-on-kundli-border-of-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के किसान का कुंडली बॉर्डर पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के किसान का कुंडली बॉर्डर पर लटका मिला शव
Wed, 10 Nov 2021 09:59 AM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Wed, 10 Nov 2021 09:59 AM IST
सार
कुंडली बॉर्डर पर पंजाब का एक किसान फंदे से लटका मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक किसान पंजाब के फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला था। उसका शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि मृतक किसान भारतीय किसान यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल के संगठन का सदस्य था।
विज्ञापन
शव के पास से मिला ड्राइविंग लाइसेंस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंडली बॉर्डर पर सुशांत सिटी के पास एक किसान का शव नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला है। मृतक किसान भारतीय किसान यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल के संगठन का सदस्य था। वह अपने गांव की ट्रॉली में अकेला ही रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में भिजवा दिया है। गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह (45) निवासी गांव रुड़की, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब यहां किसान आंदोलन में शामिल था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-फतेहाबाद: अंडे खाने को लेकर हुआ था विवाद, बीघड़ रोड पर युवक को चाकुओं से हमला कर मार डाला
विज्ञापन
वह अंसल सुशांत सिटी के पास ट्रॉली में अकेला ही रह था। बुधवार सुबह उसे पास के ही नीम के पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ पाया गया। साथी किसानों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। कुंडली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन