फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 10 December 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: दुष्कर्म के आरोपी जजपा नेता ने दिया अपने पद से इस्तीफा, करनाल दहेज मामले में आया नया मोड़

Fri, 10 Dec 2021 05:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 Dec 2021 05:31 PM IST
सार

जेजेपी के हिसार के जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा ने अपने ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा हाईकमान को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Haryana Top News 10 December 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार डॉक्टरों की 13 दिसंबर की प्रस्तावित हड़ताल को  रोकने में जुट गई है। स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक डॉ. वीणा सिंह ने महामारी की स्थिति को देखते हुए सभी डॉक्टरों से हड़ताल पर न जाने की अपील की है। वीणा सिंह ने कहा कि वे हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज (एचसीएमएस) एसोसिएशन की 13 दिसंबर से घोषित राज्यव्यापी हड़ताल में हिस्सा न लें। पढ़ें अन्य खबरें...

विज्ञापन


जींद: बुजुर्ग महिला ने खाते से निकलवाकर थैले में रखे 50 हजार रुपये, बैंक परिसर में ही हुए चोरी
हरियाणा के जींद में बैंक परिसर में बुजुर्ग महिला के बैग से 50 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। शहर पुलिस थाना को दी शिकायत में अपराही मोहल्ला निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला शंकुतला देवी ने कहा कि उसका सफीदों गेट स्थित एसबीआई में खाता है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


दहेज में फॉर्च्यूनर व 20 लाख मांगने का मामला: लड़के ने मांगी लड़की व उसके परिवार से माफी

हरियाणा के करनाल में शादी के दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी और 20 लाख रुपये की मांग करने के मामले में लड़के ने लड़की पक्ष से माफी मांग ली है वहीं लड़की पक्ष ने भी लड़के पक्ष को माफ कर दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कह रही है पुलिस का कहना है कि अभी उनके पास सूचना आई है। दोनों पक्षों के आने के बाद ही वह कुछ कह पाएंगे। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद: चार दिन पहले प्लास्टिक बैग में मिला था कंकाल, सीसीटीवी फुटेज से खुला खौफनाक राज

जींद के नगूरां गांव में चार दिन पहले मिले अज्ञात शव की गुरुवार देर रात पुलिस ने पहचान कर ली है। महिला की पहचान रोहतक रोड जींद निवासी 27 वर्षीय रीना के रुप में हुई है। वहीं मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर रीना की हत्या का आरोप लगाया है, हालांकि बरामद हुए सीसीटीवी फुटेज के बाद हत्या होने का राज खुला है। इसमें एक बुजुर्ग साइकिल पर प्लास्टिक के बैग को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। उसके नजदीक ही एक व्यक्ति और दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति रीना का ससुर सुबे सिंह है और दूसरा व्यक्ति उसका पति संजय है। शव को नागरिक अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखा हुआ है और मायका पक्ष के लोगों को बुलाया गया है।  पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा: दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद जेजेपी के जिलाध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा, आरोपों को बताया साजिश
जेजेपी के हिसार के जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा ने अपने ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा हाईकमान को सौंप दिया है। इसकी पुष्टी उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर की है। पढ़ें विस्तृत खबर...


बेअदबी मामला: जांच के लिए अचानक डेरा सच्चा सौदा पहुंची एसआईटी, साथ में हैं सिरसा के एसपी

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी मामले की जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने एक बार फिर शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा सिरसा में अचानक दबिश दी। एसआईटी इंचार्ज आईजी एसपीएस परमार सिरसा एसपी को साथ लेकर डेरा पहुंचे। इस दौरान लोकल पुलिस भी साथ थी। अभी डेरा में जांच चल रही है और टीम पूछताछ करने का प्रयास कर रही है। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed