{"_id":"61ab5efebd05561fa6072f8f","slug":"haryana-top-news-04-december-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की बड़ी खबरें: किसानों ने किया पांच सदस्यीय कमेटी का गठन, गोहाना में व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की बड़ी खबरें: किसानों ने किया पांच सदस्यीय कमेटी का गठन, गोहाना में व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या
Sat, 04 Dec 2021 05:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 04 Dec 2021 05:58 PM IST
सार
अपनी मांगों को लेकर सरकार से बातचीत करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसमें किसान नेता बलबीर राजेवाल, युद्धवीर सिंह, गुरनाम सिंह चढूनी, अशोक तावले व शिवकुमार कक्का शामिल हैं।
विज्ञापन
हरियाणा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कान्ट्रैक्ट कर्मचारियों के वेतन का मामला तूल पकड़ गया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को इस मामले में दस जिलो के सीएमओ को चार्जशीट करने के आदेश दे दिए हैं। साथ ही उन ठेका कंपनियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। विज के आदेश जारी करने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में खलबली है। सीएमओ और ठेका कंपनियां अपनी अलग-अलग सफाई दे रहे हैं। सीएमओ को चार्जशीट करने के आदेश रूल 7 के तहत दिए गए हैं, जिसमें अंबाला, पंचकूला, जींद, कैथल, यमुनानगर, पानीपत और रोहतक सहित अन्य जिलों के सीएमओ शामिल हैं। पढ़ें अन्य खबर...
विज्ञापन
संयुक्त मोर्चा की बैठक खत्म: सरकार से बातचीत के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित, 7 को फिर होगी बैठक
अपनी मांगों को लेकर सरकार से बातचीत करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसमें किसान नेता बलबीर राजेवाल, युद्धवीर सिंह, गुरनाम सिंह चढूनी, अशोक तावले व शिवकुमार कक्का शामिल हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की अगली बैठक 7 दिसंबर को होगी। पांच सदस्यीय कमेटी अब आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी। किसानों ने कहा कि हमारी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
महिला एएसआई से दुष्कर्म का मामला: वांछित जजपा नेता रहे संदीप गढ़ी को सीआईए टीम ने मुंबई से किया गिरफ्तार
हरियाणा के कैथल जिले में महिला एएसआई से दुष्कर्म करने, गर्भपात करवाने के मामले में वांछित जजपा नेता रहे संदीप गढ़ी को सीआईए-2 टीम ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसे भागने में मदद करने वाले एक अन्य युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ जारी है। शनिवार को दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
सोनीपत: बुलेट बाइक से पटाखे बजाने से रोका तो छात्र के पेट में मारा चाकू, पहले की थी मारपीट
सोनीपत में बुलेट बाइक के पटाखे बजाने से रोका तो सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में दो युवकों ने 12वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र बुरी तरह घायल हो गया। लोगों के आने पर हमलावर फरार हो गए। युवक को औद्योगिक क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
वारदात: गोहाना के गांव में ग्रामीण की पीटकर हत्या, तालाब के पास मिला अर्धनग्न शव
सोनीपत के गोहाना में गांव भैंसवाल कला में एक ग्रामीण की ईटों से पीटकर हत्या कर दी गई। शव अर्धनग्न हालत में गांव लाठ के मार्ग पर तालाब के पास मिला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पढ़ें विस्तृत खबर...
शीतकालीन सत्र: विधानसभा में प्रवेश के लिए टीकाकरण जरूरी, वैक्सीन नहीं लगी तो लानी होगी आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट
हरियाणा विधानसभा में 17 दिसंबर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में भाग लेने वाले विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कोविडरोधी टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के निर्देश पर विधानसभा सचिवालय की ओर से सभी विधायकों और प्रदेश सरकार के सभी विभागों को सूचित किया गया है। पढ़ें विस्तृत खबर...