{"_id":"61ab051c2f00f05ed01bc723","slug":"man-found-dead-in-village-bhainswal-kalan-of-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात: गोहाना के गांव में ग्रामीण की पीटकर हत्या, तालाब के पास मिला अर्धनग्न शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वारदात: गोहाना के गांव में ग्रामीण की पीटकर हत्या, तालाब के पास मिला अर्धनग्न शव
Sat, 04 Dec 2021 11:35 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:35 AM IST
सार
ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को बताया। मृतक जितेंद्र के बच्चे रोहतक में रहते हैं, जबकि माता पिता छत्तीसगढ़ में रह रहे हैं। पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
गोहाना पुलिस स्टेशन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गोहाना में गांव भैंसवाल कला में एक ग्रामीण की ईटों से पीटकर हत्या कर दी गई। शव अर्धनग्न हालत में गांव लाठ के मार्ग पर तालाब के पास मिला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्राथमिक जानकारी के अनुसार गांव भैंसवाल कलां निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र उर्फ काला का अर्धनग्न शव शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के तालाब के पास लाठ मार्ग पर पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण के मुंह पर ईटों से वार किया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी ईंटों से पीट कर हत्या की गई है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जितेंद्र के बच्चे रोहतक में रहते हैं, जबकि माता पिता छत्तीसगढ़ में रह रहे हैं। फिलहाल पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन