फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sandeep Gadhi, who was wanted in the rape case of ASI, arrested from Mumbai

महिला एएसआई से दुष्कर्म का मामला: वांछित जजपा नेता रहे संदीप गढ़ी को सीआईए टीम ने मुंबई से किया गिरफ्तार

Sat, 04 Dec 2021 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Dec 2021 02:03 AM IST
सार

महिला एएसआई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था, जिसमें पीड़िता ने बताया था कि जनवरी 2016 में गांव गढ़ी निवासी संदीप से उसकी मुलाकात हुई थी, जिसने उसे कहा था कि वह अविवाहित है और उससे शादी करना चाहता है। आरोप है कि झूठ बोल कर दोस्ती करने के बाद आरोपी ने जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा।

विज्ञापन
Sandeep Gadhi, who was wanted in the rape case of  ASI, arrested from Mumbai
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के कैथल जिले में महिला एएसआई से दुष्कर्म करने, गर्भपात करवाने के मामले में वांछित जजपा नेता रहे संदीप गढ़ी को सीआईए-2 टीम ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसे भागने में मदद करने वाले एक अन्य युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ जारी है। शनिवार को दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


महिला एएसआई की शिकायत पर थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें पीड़िता ने बताया था कि वह शादीशुदा है। किसी कारण से वह अपने पति से अलग रहती है। इसी दौरान जनवरी 2016 में गांव गढ़ी निवासी संदीप से उसकी मुलाकात हुई थी, जिसने उसे कहा था कि वह अविवाहित है और उससे शादी करना चाहता है।
विज्ञापन


आरोप है कि झूठ बोल कर दोस्ती करने के बाद आरोपी ने जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2018 में आरोपी उसके घर से 20 तोले सोना निकालकर ले गया और पूछने पर बताया कि वह जुआ में हार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2020 में गर्भवती होने के बाद उसने आरोपी संदीप से शादी के लिए कहा। इस पर आरोपी और उसकी पत्नी ने जनवरी-2021 में जबरन दवा देकर गर्भपात करा दिया। शिकायत के अनुसार संदीप, उसकी पत्नी और एक युवक गौरव द्वारा आपराधिक षड्यंत्र के तहत उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया। इसके बाद उसके फोटो पर गंदे कमेंट लिखकर थाने में भेजे गए।

यह भी पढ़ें : हरियाणा: ठेका कर्मचारियों के वेतन मामले ने पकड़ा तूल, दस जिलों के सीएमओ चार्जशीट, ठेकेदारों पर होगी एफआईआर

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें अब सीआईए-2 की टीम ने प्रभारी की अगुवाई में आरोपी संदीप गढ़ी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।


संदीप को भागने में मदद कर रहे सुरेंद्र उर्फ काला निवासी खुराना को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आगामी जांच महिला इंस्पेक्टर नन्हीं देवी द्वारा करते हुए आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विदित हो कि आरोपी संदीप गढ़ी ने इन आरोपों को नकारते हुए इसे अपने साथ ब्लैकमेलिंग का मामला बताया था। उसने कहा था कि यह महिला कर्मचारी उससे बीस लाख रुपये मांग रही है, जो उसके पास देने को नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed