फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 01 June 2021

हरियाणा: जजपा विधायक-किसानों के बीच गाली गलौच और कमजोर पड़ा कोरोना... पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें

Tue, 01 Jun 2021 04:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 01 Jun 2021 04:53 PM IST
सार

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की तरफ से हरियाणा में सत्ताधारी पार्टी का विरोध जारी है। टोहाना में बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे जजपा विधायक और किसानों के बीच गाली गलौच हो गई। 
 

विज्ञापन
Haryana Top News 01 June 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने लगी है। सभी जिलों में नए केसों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक है। अब ब्लैक फंगस ने चिंता बढ़ा दी है। तेजी से नए मामले सामने आने से पीजीआई रोहतक, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज और गुरुग्राम में बेड कम पड़ रहे हैं। पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें...
विज्ञापन


टोहाना: सामान खरीदने गए जजपा विधायक और किसानों के बीच गाली-गलौच, वीडियो वायरल
टोहाना के थाना रोड से बाजार से सामान खरीदकर वापस जा रहे जननायक जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र सिंह बबली की गाड़ी को किसानों ने घेर लिया। काफी देर तक किसान विरोधस्वरूप नारेबाजी करते रहे। विधायक ने डीएसपी बिरम सिंह को बुलाकर किसानों द्वारा गाड़ी को टक्कर मारने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा:  नौकरी से निकाले कच्चे स्वास्थ्यकर्मी नहीं होंगे वापस 
हरियाणा सरकार ने नौकरी से निकाले गए कच्चे स्वास्थ्य कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने से इनकार कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने पुराने ठेका कर्मियों को झटका देते हुए उन्हें नौकरी से न हटाने के 13 मई के अपने आदेश पलट दिए हैं। फैसले से नाराज सर्व कर्मचारी संघ ने इसके विरोध में सभी सामान्य अस्पतालों, पीएचसी और सीएचसी पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

विरोध: बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा से आहत हरियाणा की 83 शख्सियत 
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा पर हरियाणा के संतों, पदक विजेता खिलाड़ियों और उद्योगपतियों ने कड़ा विरोध जताया है। इस सिलसिले में प्रदेश की 83 शख्सियतों ने सोमवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रपति से हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ितों के पुनर्वास की मांग की है।  
पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा: कोरोना काल में घटी लोगों की आमदनी, बढ़ गए आठ लाख बिजली डिफाल्टर
कोरोना काल में हरियाणा के लोगों की आमदनी घटने का असर बिजली निगमों पर पड़ा है। करीब सवा साल के दौरान 8 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता समय पर बिल भुगतान नहीं करने पर डिफाल्टर हो गए। साथ ही निगमों की बकाया राशि 1855 करोड़ रुपये बढ़ गई, जिससे कुल बकाया राशि 6814 करोड़ पहुंच गई है।
पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा: कोरोना मरीजों के 72 फीसदी बेड खाली, ब्लैक फंगस के लिए आरक्षित 900 में 821 भरे
कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के बाद अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित 72 प्रतिशत बेड खाली हो गए हैं। उधर, ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेजों में आरक्षित 76 प्रतिशत भर चुके हैं। तेजी से नए मामले सामने आने से पीजीआई रोहतक, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज और गुरुग्राम में बेड कम पड़ रहे हैं। 

पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा में थमने लगी दूसरी लहर: 1246 संक्रमित मिले, 82 की मौत 
हरियाणा में 61 दिन के बाद सबसे कम 1246 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, इससे तीन गुना 3671 मरीज ठीक हुए हैं। इससे पहले एक अप्रैल को 1609 नए केस मिले थे। प्रदेश के तीन जिलों में 100 से अधिक नए केस मिले हैं और सभी जिलों में नए केसों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक है। इससे रिकवरी दर 96. 45 प्रतिशत पहुंच गई है। साथ ही एक्टिव केस घटकर 18580 रह गए हैं। मृत्यु दर 1.10 फीसदी है।
पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed