{"_id":"8839d3417051a2e7218fb209fdaa9b78","slug":"haryana-non-hcs-ias-upsc-chief-secretary-pk-chowdhury-home-secretary-sc-chowdhury-financial-commissioner-krishna-mohan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से एक नॉन एचसीएस बनेंगे आईएएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से एक नॉन एचसीएस बनेंगे आईएएस
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 16 Dec 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा से एक नॉन एचसीएस अफसर को आईएएस अफसर बनाया जाएगा। इसके लिए यूपीएससी में 20 दिसंबर को बैठक होगी।
बैठक में मुख्य सचिव पीके चौधरी, गृह सचिव एससी चौधरी और वित्त आयुक्त राजस्व कृष्ण मोहन भाग लेंगे।
सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार एक पद के लिए हरियाणा सरकार ने पांच नॉन एचसीएस अफसरों का नाम भेजा है। चयन एक का होना है क्योंकि एक ही पद है।
यह पद 2012 में खाली हुआ है। इस पद के लिए डॉ. सुरेंद्र सिंह दहिया, डॉ. विजेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह और अशोक शर्मा का नाम भेजा है।
डॉ. सुरेंद्र सिंह दहिया कृषि विभाग में अतिरिक्त निदेशक हैं। डॉ. विजेंद्र सिंह भी कृषि विभाग में अतिरिक्त निदेशक हैं और हरियाणा बीज प्रमाणीकरण एजेंसी में तैनात हैं।
विजेंद्र सिंह जिला योजनाकार हैं। सुखबीर सिंह जिला न्यायवादी (डीए) और अशोक कुमार शर्मा संयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त हैं।
पिछले कई सालों से आबकारी एवं कराधान विभाग से ही आईएएस बनते रहे हैं। मगर दो साल से यह परंपरा टूट गई है।
हायर एजूकेशन से डॉ. एसएस फुलिया को नॉन एचसीएस से आईएएस बनाया गया था जबकि हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस में डॉ. रिपुदमन सिंह ढिल्लों को आईएएस बनाया गया था।
इस बार कृषि विभाग पर मेहरबानी हो सकती है।