फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana, Kambopura, Sarpanch suicide case, OP jain, Bail

सरपंच आत्महत्या मामले में ओपी जैन को जमानत मिली

Thu, 15 May 2014 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 May 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
 Haryana, Kambopura, Sarpanch suicide case, OP jain, Bail
करनाल के गांव कंबोपुरा के पूर्व सरपंच कर्म सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी हरियाणा के पूर्व मंत्री ओपी जैन की जमानत अर्जी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस एमएस सुल्लर की एकल बेंच ने वीरवार को मंजूर कर ली। इस मामले में जैन कई महीनों से जेल में हैं।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस द्वारा जैन और जिले राम शर्मा को क्लीन चिट देने के विरोध में सीबीआई जांच की मांग लेकर कर्म सिंह के परिजनों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने जांच के बाद चार अक्तूबर 2012 को मामला दर्ज किया गया और अब पंचकूला की सीबीआई अदालत में दोष पत्र भी दाखिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन के वकील एडवोकेट आरएस चीमा ने जिरह के दौरान कहा कि जैन नरम स्वभाव के हैं और वह किसी को आत्महत्या के लिए नहीं उकसा सकते। पैसे का लेन-देन हो सकता है, इसका यह मतलब नहीं है कि जैन ने कर्म सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाया।

सीबीआई के वकील एडवोकेट सुखदीप सिंह संधु ने जिरह करते हुए कहा कि कई गवाहों ने बयान दिया है कि मौत से पहले कर्म सिंह ने बताया था कि नौकरी के लिए लोगों से जो पैसे लेकर जैन को दिए थे, वह जैन नहीं लौटा रहा इसलिए वह काफी परेशान है।

दूसरी दलील दी गई कि मामले में दोष पत्र दाखिल हो चुका है और अब मामला अहम दौर पर है, गवाहियां होनी हैं। चूंकि पहले भी गवाहों को प्रभावित करने के आरोप और मामले सामने आ चुके हैं, ऐसे में यदि जैन को जमानत मिलती है तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।


दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसी कई मिसाल सामने आ चुकी हैं कि मंत्री पैसे लेते होंगे, लेकिन इस मामले में ऐसा कोई सबूत सीबीआई और कर्म सिंह के परिजन पेश नहीं कर पाए हैं, जिससे साबित हो सके कि जैन ने कर्म सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाया हो। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने जैन की जमानत अर्जी मंजूर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed