फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana : Former BJP MLA of Fatehabad balbir chaudhary died 

हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेता बलबीर सिंह चौधरी का निधन, आपातकाल में कांग्रेस की रैली में लहराया था काला झंडा 

Mon, 11 Jan 2021 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 11 Jan 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
Haryana : Former BJP MLA of Fatehabad balbir chaudhary died 
पूर्व भाजपा विधायक बलबीर सिंह चौधरी। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के फतेहाबाद के पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी का सोमवार सुबह निधन हो गया है। वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। बेदाग छवि के मालिक रहे बलबीर सिंह चौधरी 1987 में फतेहाबाद विधानसभा से भाजपा के विधायक चुने गए थे। 

विज्ञापन


शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रहे चौधरी जनसंघ की स्थापना से राजनीति में सक्रिय रहे। कांग्रेस शासनकाल में लगी इमरजेंसी का उन्होंने मुखर विरोध किया था। 1975 में आपातकाल के दौर में जब राजनीतिक विरोधियों को जेलों में डाला जा रहा था, तब उन्होंने फतेहाबाद के साथ साथ हिसार में भी अपनी गतिविधियां जारी रखी। तब हिसार में मधुबन पार्क के निकट हुई कांग्रेस की रैली में घुसकर काले झंडे लहराए और आपातकाल का विरोध किया। इसी विरोध के चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा। 
विज्ञापन


हरियाणा के कद्दावर भाजपा नेता मंगलसेन के करीबी साथी रहे बलबीर सिंह ने हिंदी आंदोलन, राम जन्मभूमि आंदोलन, एसवाईएल सहित जनहित के अनेक आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाई। उनके निधन पर फतेहाबाद से मौजूदा विधायक दुड़ाराम, चेयरमैन एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सहित अनेक राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed