फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana exit poll results hr assembly election vidhan sabha chunav 2024 results prediction

Haryana Exit Poll Results 2024: हरियाणा में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी के संकेत, सबने बताया भाजपा का जाना तय

Sat, 05 Oct 2024 09:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 05 Oct 2024 09:39 PM IST
सार

 Haryana Exit Poll Results: हरियाणा के 1031 उम्मीदवारों कि किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है, अब 8 अक्टूबर को पता चलेगा कि किसकी किस्मत चमकी और किसकी फूटी। वैसे एक्जिट पोल के बाद सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। 

विज्ञापन
haryana exit poll results hr assembly election vidhan sabha chunav 2024 results prediction
Haryana Exit Poll 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। इसके बाद आई बारी सभी टीवी चैनल और एजेंसियों के एग्जिट पोल्स की बारी। सभी एग्जिट पोल में एक ही सामान बात नजर आई और वो है कांग्रेस की प्रदेश में 10 साल बाद वापसी, वो भी बंपर वापसी। भाजपा की करारी हार के संकेत मिल रहे हैं। जबकि आम आदमी पार्टी जीरो सीट पर सिमट सकती है। हालांकि पूरी तस्वीर 8 अक्टूबर को मतगणना के दिन साफ हो पाएगी।

विज्ञापन

भाजपा को एंटी इंकमबेंसी से जूझना पड़ा 
एग्जिट पोल में एक दूसरी चीज जो साफ नजर आ रही है वो है क्षेत्रीय दलों का बेहतर प्रदर्शन। वहीं इनेलो और बसपा गठबंधन को कुछ सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा जेजेपी और आजस के गठबंधन को भी कुछ सीटें मिल सकती हैं। ये सभी एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि प्रदेश में भाजपा को एंटी इंकमबेंसी से जूझना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी का अपना-अपना दावा- जीतेंगे तो हम ही
हरियाणा के 1031 उम्मीदवारों कि किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है, अब 8 अक्टूबर को पता चलेगा कि किसकी किस्मत चमकी और किसकी फूटी। वैसे एक्जिट पोल के बाद सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। वहीं अब देखना रोचक होगा कि कहीं कोई छोटी पार्टी किंग मेकर की भूमिका में आई तो फिर क्या होगा। हालांकि कि इस बार प्रदेश में सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच में रहा। 

विज्ञापन

किसके एक्जिट पोल में किसको कितनी सीटें?
ध्रुव रिसर्च एग्जिट पोल
ध्रुव रिसर्च एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में इस बार भाजपा को करारा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। एजेंसी ने भाजपा को 27, कांग्रेस को 57 और अन्य को छह सीट मिलने का अनुमान जताया है।

पीपुल्स पल्स
पीपुल्स पल्स के मुताबिक भाजपा को 20-32 तो कांग्रेस को 49-61 सीट आती दिख रही हैं। वहीं जजपा गठबंधन को एक, इनेलो को दो से तीन तो अन्य के खाते में तीन से पांच सीट मिलती नजर आ रही हैं। 

रिपब्लिक पी-मार्क
रिपब्लिक पी-मार्क के सर्वे के अनुसार हरियाणा में भाजपा सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है। एजेंसी ने भाजपा को 27 से 37, कांग्रेस को 51 से 61 तो अन्य के खाते में तीन से छह सीट मिलने का अनुमान लगाया है। 

पोल स्ट्रैटजी 
पोल स्ट्रैटजी के मुताबिक भी भाजपा सत्ता से बाहर हो रही है। एजेंसी ने केवल 23 से 33 सीट की उसके खाते में आने का अनुमान जताया है। वहीं कांग्रेस को 53 से 63 सीट मिलती नजर आ रही है। वहीं अन्य के खाते में तीन से पांच सीट जाती दिख रही हैं। 

जिस्ट टीआईएफ रिसर्च 
जिस्ट टीआईएफ रिसर्च के मुताबिक भी कांग्रेस हरियाणा में वापसी करती हुई दिख रही है। एजेंसी ने पार्टी को 45 से 53 सीट मिलने का अनुमान जताया है। वहीं भाजपा को 29 से 37 सीट पर ही सिमटते हुए दिखाया है। साथ ही इनेलो को शून्य से दो और अन्य के खाते में चार से छह सीट जाने का अनुमान जताया है। 

आज तक सी वोटर
आज तक सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते हुए दिखाया है। एजेंसी ने पार्टी के खाते में 50 से 58 सीट दिखाई है। वहीं भाजपा 20 से 28 सीट पर सिपटती हुई नजर आ रही है। जजपा गठबंधन को शून्य से दो और अन्य के खाते में 10 से 14 सीट आती नजर आ रही है। 

एक्सिस माय इंडिया ने भी माना, कांग्रेस की वापसी तय
एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक भाजपा को 23, कांग्रेस को 59, जजपा को शून्य, इनेलो गठबंधन को दो और अन्य को छह सीट मिलती हुई नजर आ रही है। 
 

रिपब्लिक मैट्रिज के पोल में भी कांग्रेस को बढ़त
रिपब्लिक मैट्रिज के मुताबिक भाजपा को 18 से 24, कांग्रेस को 55-62 तो अन्य के खाते में दो से पांच सीट आती दिख रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed