फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana: Elderly shown dead in voter list, later filled form and cast vote

Haryana: बुजुर्ग को मतदाता सूची में दिखाया मृत, बाद में फॉर्म भरवा डलवाया वोट

Sun, 06 Oct 2024 02:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/रतिया (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/रतिया (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Oct 2024 02:15 AM IST
सार

वोट डालने आए तो पता चला। वार्ड नंबर एक निवासी बुजुर्ग को परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
Haryana: Elderly shown dead in voter list, later filled form and cast vote
बुजुर्ग को मतदाता सूची में दिखाया मृत, बाद में फॉर्म भरवा डलवाया वोट - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के रतिया में वार्ड नंबर एक निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग को मतदाता सूची में मृत दिखाकर उनका वोट काट दिया गया। इसका खुलासा तब हुआ, जब शनिवार को बुजुर्ग अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचा। मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण बुजुर्ग अपना वोट नहीं डाल सका। बाद में अधिकारियों ने फाॅर्म भरवा कर उनकी पूरी जानकारी नोट कर उनका वोट डलवाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रतिया के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर वार्ड नंबर एक निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग भंवर लाल सुबह वोट डालने के लिए आए। जब भंवर लाल का वोट डालने का नंबर आया तो मतदान केंद्र पर तैनात अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। यह बात सुनकर भंवरलाल घबरा गए।
विज्ञापन


जब पड़ताल की गई तो उन्हें बताया गया कि उन्हें मृत दर्शाकर मतदाता सूची से नाम काट दिया गया है। बाद में भंवर लाल की वोट डालने की भावना को समझते हुए अधिकारियों ने फाॅर्म भरवा कर उनकी पूरी जानकारी नोट की। इसके बाद उनका वोट डलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंवर लाल ने बताया कि वह दिल की बीमारी के मरीज हैं। उन्हें अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट डालना था। वह वोट की अहमियत जानते हुए मतदान केंद्र पर आए। जब नाम कटा मिला तो काफी दुख हुआ। भंवर लाल ने चुनाव आयोग से अपील की है कि उनका वोट कैसे कट गया इसकी जांच की जाए।

साहब, मेरी वोट कहां, तुम्हारी तो डल चुकी ....
पानीपत में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर जाली वोट डाले जाने के मामले भी सामने आए। इनमें पानीपत ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गांव खोतपुरा में एक युवक को जाली वोट डालते हुए पकड़ा गया। इस गांव के बूथ पर दो जाली वोट डाली गई थी। युवक दूसरी बार वोट डालने पहुंचा था।

जब असल वोट का मतदाता वोट डालने आया तो पोलिंग अफसर ने बताया कि उसकी वोट तक डल चुकी है। इस पर भी बवाल हुआ। जाली वोट डालने वाले युवक को कई घंटे तक पकड़कर बूथ पर ही बैठाया गया। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इनमें एक मतदाता ने इसकी शिकायत चुनाव प्रबंधन तक को दी।

जिसके बाद उसकी तो टेंडर वोट डलवाई गई। जबकि दूसरा मतदाता दोबारा वोट डालने ही नहीं पहुंचा। वहीं, दूसरा मामला ग्रामीण विधानसभा के सिवाह गांव में सामने आया। यहां बूथ नंबर 249 पर एक मतदाता की फर्जी वोट डाली गई। जिस पर मतदाता ने काफी बवाल किया। तीसरा मामला इसराना विधानसभा के अंतर्गत अटावला गांव का सामने आया। यहां भी एक फर्जी वोट डाली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed