{"_id":"619752004ce02b55c42c0cd4","slug":"haryana-cm-manohar-lal-attended-the-kapalmochan-fair-in-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने की कपालमोचन मेले में शिरकत, गुरुद्वारे में नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने की कपालमोचन मेले में शिरकत, गुरुद्वारे में नवाया शीश
Fri, 19 Nov 2021 12:58 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:58 PM IST
सार
- यमुनानगर में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल पहुंचे
- उन्होंने कपालमोचन मेले में शिरकत कर गुरुद्वारे में शीश नवाया
- उन्होंने गुरु नानक देव जयंती व देव दीपावली के लिए लोगों को बधाई दी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को यमुनानगर में चल रहे कपालमोचन मेले में शिरकत की। सीएम ने कपालमोचन स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका और इसके बाद ऋणमोचन और सूरजकुंड सरोवर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। सीएम ने कहा कि ऋषि व्यास ने जहां तपस्या की, कपालमोचन वो पवित्र तीर्थस्थल है। इस स्थल का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। इस स्थान से प्राचीन कथाएं जुड़ी हैं, ये भी कहां जाता है कि संत व्यास ने वेदों की रचना यहीं की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-कृषि कानून वापसी के एलान पर बोलीं कुमारी सैलजा-किसानों पर सरकार ने किए अत्याचार, पीएम मोदी मांगें माफी
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि इस जगह गुरु नानक देव और गुरु गोबिंद सिंह दोनों का आगमन हुआ था। आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन सरोवर में स्नान से पापों से मुक्ति मिलती है। इस वर्ष कोरोना के हालात ठीक होने के कारण मेले की अनुमति दी है। आज देव दीपावली भी है, इसके साथ-साथ गुरु नानक देव की जयंती है। इस स्थल का सांस्कृतिक और पर्यटन दृष्टि से विकास किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-कृषि कानून वापसी की घोषणा: कुंडली और सिंघु बॉर्डर झूमे किसान, बांटे लड्डू, फैसले को बताया संघर्ष की जीत
सीएम ने कहा कि इस स्थल पर 1977 के बाद कोई सीएम नहीं आया है। इस पवित्र स्थल को लेकर कुछ मिथक रहे होंगे, लेकिन मेरे जैसा व्यक्ति किसी अंधविश्वास या मिथक को नहीं मानता। जब मुझे पता लगा तो मैं आज 2 बैठकें कैंसिल करके यहां आया हूं। अंधविश्वास नहीं करना चाहिए। पहले मधुबन को लेकर भी कुछ अंधविश्वास कहा जाता था, लेकिन मैं वहां 3 बार कार्यक्रम में शामिल हुआ हूं।