{"_id":"617e3e4c17b36960121fee40","slug":"haryana-chief-minister-manohar-lal-launches-uttam-seed-portal-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया उत्तम बीज पोर्टल का शुभारंभ, बोले-किसानों को मिलेगा बेहतर बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया उत्तम बीज पोर्टल का शुभारंभ, बोले-किसानों को मिलेगा बेहतर बीज
Sun, 31 Oct 2021 12:27 PM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:27 PM IST
सार
चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उत्तम बीज पोर्टल का शुभारंभ किया है। इससे किसानों को काफी बेहतर क्वालिटी का बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। सीएम ने कहा कि इससे किसान दोगुनी प्रगति करेंगे और उनकी आय में इजाफा होगा। किसानों को सरकार की ओर से कई प्रकार की सुविधाएं दी गई हैं, जिसका वे लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को किसानों के लिए उत्तम बीज पोर्टल का विधिवत शुभारंभ किया। इससे प्रदेश के लाखों किसानों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने यहां पोर्टल का शुभारंभ करते हुए किसानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी एजेंसियां व निजी बीज उत्पादक भी जुड़ेंगे। इसका उद्देश्य पारदर्शी तरीके से किसानों को उत्तम बीज प्रदान करना है, जिससे उनकी पैदावार व आमदनी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-करनाल: देश में पहली बार ड्रोन से खाद के छिड़काव की शुरुआत, प्रति एकड़ स्प्रे में 10 मिनट लगेंगे, खाद और पानी भी बचेगा
विज्ञापन
यह किसानों की आय दोगुनी करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। हरियाणा में लगभग 30-35 लाख क्विंटल गेहूं व अन्य फसलों का प्रमाणित बीज तैयार किया जाता है। पिछले कई दशकों से किसान मांग कर रहे थे कि प्रमाणित बीजों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। इस कड़ी में मुख्यमंत्री ने बीज की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए यह पोर्टल तैयार किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-सोनीपत: कहने-सुनने से बाहर थी बेटी, तैश में आकर माता-पिता ने जहर देकर मार डाला
इस अवसर पर कृषि विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, कृषि विभाग के महानिदेशक डॉ. हरदीप सिंह, हरियाणा बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक संजीव वर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।