फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana, BJP, Haryana janhit congress, Karnal, Ambala, Sonipat, Faridabad, Gurgaon, Ratanlal katariya, ID swami, Kishan singh sangwan, Ramchandra banda, Sudha yadav

करनाल लोकसभा सीट पर भाजपा-हजकां में खिंची तलवार

Mon, 23 Dec 2013 11:19 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 Dec 2013 11:19 PM IST
विज्ञापन
Haryana, BJP, Haryana janhit congress, Karnal, Ambala, Sonipat, Faridabad, Gurgaon, Ratanlal katariya, ID swami, Kishan singh sangwan, Ramchandra banda, Sudha yadav
भाजपा और हजकां के बीच करनाल लोकसभा सीट पर तलवार खिंच गई हैं।
विज्ञापन


औपचारिक तौर पर अब तक हजकां ने भाजपा को यह नहीं बताया कि हिसार लोकसभा के अलावा किस दूसरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे मगर अनौपचारिक तौर पर करनाल पर दावा जताने से हरियाणा भाजपा सकते में है।

भाजपा नेता हजकां को सिरसा या भिवानी लोकसभा सीट देना चाहते हैं।

20 दिसंबर को करनाल में हुई कोर कमेटी की बैठक में हालांकि औपचारिक तौर पर न तो लोकसभा के संभावित उम्मीदवारों और न ही हजकां-भाजपा के बीच सीटों के बंटवारे पर चर्चा होनी थी, मगर अनौपचारिक तौर पर हरियाणा प्रभारी जगदीश मुखी के साथ लोकसभा चुनाव के इच्छुक नेताओं ने अकेले में मुलाकात कर चर्चा की।
विज्ञापन


हरियाणा भाजपा के तीन वरिष्ठ नेताओं ने अमर उजाला को अनौपचारिक तौर पर बताया कि हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने हाईकमान से समझौते के तहत लोकसभा की दूसरी सीट करनाल मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकमान ने औपचारिक फैसला नहीं किया है मगर यह जरूर बताया है कि हरियाणा भाजपा ने इनेलो के साथ मिलकर जो पांच सीटें जीती थीं और भाजपा के सांसद बने थे उनमें से कोई भी सीट हजकां को नहीं दी जाएगी।


भाजपा ने 1999 में गठबंधन में अंबाला, करनाल, सोनीपत, फरीदाबाद और गुड़गांव सीटें जीती थीं।

अंबाला से रतनलाल कटारिया, करनाल से आईडी स्वामी, सोनीपत से किशन सिंह सांगवान, फरीदाबाद से रामचंद्र बैंदा और गुड़गांव से सुधा यादव संसद पहुंचे थे।

वर्ष 2004 के चुनाव में सोनीपत से किशन सिंह सांगवान जीते थे मगर 2009 में इन्हीं पांच सीटों पर इनेलो-भाजपा गठबंधन में भाजपा लड़ी थी।

मगर गठबंधन का एक भी उम्मीदवार संसद नहीं पहुंच पाया था। भाजपा नेताओं ने बताया कि भाजपा की तरफ से हजकां को करनाल की बजाए प्रदेश की दो आरक्षित सीटों में से एक सिरसा या अन्य जनरल सीट भिवानी-महेंद्रगढ़ की आफर की जाएगी।

गौरतलब है कि भाजपा के पास सिरसा और भिवानी में फिलहाल मजबूत उम्मीदवार नहीं है।

हम करनाल सीट किसी भी सूरत में नहीं देंगे क्योंकि करनाल सीट पारंपरिक तौर पर भाजपा की सीट रही है।
 हरियाणा भाजपा के तीन नेता (एक पूर्व सांसद, एक विधायक, एक जिला अध्यक्ष)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed