फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   workshop for youth's

युवाओं के लिए लगी कार्यशाला

Thu, 03 Oct 2013 11:32 PM IST
गुड़गांव
गुड़गांव Updated Thu, 03 Oct 2013 11:32 PM IST
विज्ञापन
workshop for youth's

लघु सचिवालय स्थित सभागार में युवाओं को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक करने के लिए बृहस्पतिवार को दो दिवसीय मंडलस्तरीय कार्यशाला की शुरुआत की गई। इसका शुभारंभ खेल राज्यमंत्री सुखबीर कटारिया ने किया।

विज्ञापन


खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग तथा हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) की ओर से संयुक्त रूप से इसकी शुरुआत की गई। सुखबीर कटारिया ने कहा कि युवाओं में बहुत ऊर्जा होती है और इस ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग किया जाना चाहिए। आपदा कभी भी आ सकती है, लेकिन सबसे पहले यह जरूरी है कि हम उसकी पहले से ही तैयारी करके रखें।
विज्ञापन


खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव अमित झा ने कहा कि 10-12 सालों में प्राकृतिक आपदा से जुड़े विषयों को लेकर लोगों में जागरूकता आई है। हिपा के महानिदेशक रंजीव दलाल ने कहा कि इस कार्यशाला से युवाओं को बहुत लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिपा के आपदा प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यशाला में युवाओं को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed