फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   sales tax officer arrested for dowry harassment

दहेज उत्पीड़न में सेल्स टैक्स अधिकारी बंदी

Thu, 03 Oct 2013 08:45 PM IST
गुड़गांव
गुड़गांव Updated Thu, 03 Oct 2013 08:45 PM IST
विज्ञापन
sales tax officer arrested for dowry harassment

सेल्स टैक्स विभाग की महिला अधिकारी की शिकायत पर फरीदाबाद में सेल्स टैक्स अधिकारी उसके पति को गुड़गांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला का आरोप है कि पति उसे लगातार दहेज के लिए उत्पीड़ित कर रहा है।

विज्ञापन


महिला अधिकारी ने अपने ननदोई पर बलात्कार का आरोप भी लगाया है। वह पुलिस के हाथ नहीं आया है। महिला अधिकारी ने बुधवार देर शाम अपने ननदोई के खिलाफ दुष्कर्म और पति सहित ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। यह अधिकारी प्रदेश के एक वरिष्ठ आईपीएस की बेटी बताई जाती है।
विज्ञापन


वह गुड़गांव में ही तैनात है। महिला ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले वह घर में अकेली थीं। उनके पति अपनी मां, बहन और जीजा के साथ उनके घर आए। इसके बाद सभी फिल्म देखने चले गए। घर पर वह और ननदोई अकेले रह गए। इस दौरान ननदोई ने उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बयान के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में बृहस्पतिवार को उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में फिलहाल कोई पुलिस अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं। डीसीपी वेस्ट सुरेंद्र पाल सिंह के अनुसार मामले की जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed