फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   new palam vihar removed from list

न्यू पालम विहार का सूची से नाम हटा

Mon, 21 Oct 2013 11:28 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 21 Oct 2013 11:28 PM IST
विज्ञापन
new palam vihar removed from list

सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने वाली सूची से न्यू पालम विहार का नाम काटे जाने पर कॉलोनी के निवासियों ने सोमवार को वार्ड एक के पार्षद रिषिराज राणा की अध्यक्षता में बैठक  की।

विज्ञापन


इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने निगम आयुक्त से कॉलोनी का नाम हटाए जाने पर रोष जताया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कॉलोनी का नाम नहीं जोड़ा गया तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


न्यू पालम विहार के निवासी सोमवार को कॉसमॉस क्लब में जुटे। पार्षद रिषिराज राणा ने कहा कि सरकार की ओर से 2009 में सर्वे कराया गया था, जिसमें 74 कॉलोनियों को नियमित किए जाने के लिए मानकों पर सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में आयुध डिपो के आसपास की कॉलोनियों को इस सूची से हटा लिया गया, जिसके बाद 45 कॉलोनियों का नाम नगर निगम की ओर से चंडीगढ़ स्थानीय निकाय को भेजा गया, जिसमें 39वें नंबर पर न्यू पालम विहार का नाम था।

उन्होंने बताया कि दस माह में कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं देने का ऐलान किया गया, जिसके बारे में दस दिन पहले अधिसूचना जारी की गई, जिसमें 45 कॉलोनियों की सूची से न्यू पालम विहार का नाम हटा दिया गया। एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत इस कॉलोनी का नाम सूची से हटाया गया है।

बैठक में फैसला लिया गया कि इस मामले में स्थानीय विधायक की भूमिका रही है। स्थानीय विधायक ने कॉलोनी का नाम सूची में शामिल नहीं कराया तो उनके आवास का घेराव किया जाएगा।

चंडीगढ़ के अफसरों की गलती बताई
कॉलोनी के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल निगम आयुक्त पीसी मीणा से मिला। प्रतिनिधिमंडल के सदस्याें ने बताया कि आयुक्त ने इस मामले में चंडीगढ़ के अधिकारियों की गलती बताई। आयुक्त ने कहा कि गुड़गांव निगम की ओर से न्यू पालम विहार का नाम भेजा गया था।


अदालत का द्वार भी खटखटाएंगे
पार्षद रिषिराज राणा ने कहा कि इस बारे में अदालत का द्वार भी खटखटाएंगे। कॉलोनी का नाम सूची से क्यों हटाया गया, इस पर अधिकारियों से जवाब लिया जाएगा। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed