फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   navratras begining from saturday

माता के उद्घोष गूंजेंगे

Fri, 04 Oct 2013 07:16 PM IST
गुड़गांव
गुड़गांव Updated Fri, 04 Oct 2013 07:16 PM IST
विज्ञापन
navratras begining from saturday

नवरात्र के पहले दिन शनिवार को शहर के तमाम मंदिर तड़के चार बजे ही माता के उद्घोष से गूंज उठेंगे। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाएगी।

विज्ञापन


भक्तों ने जहां व्रत और पूजा के लिए खरीददारी कर ली है, वहीं सुरक्षा बंदोबस्त के बीच सभी मंदिर भी सज चुके हैं। श्री शीतला माता मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, प्रेम मंदिर, गुफा वाला मंदिर, घंटेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर और गीता भवन मंदिर समेत सभी मंदिरों में शुक्रवार को तैयारियां जोरशोर से जारी रहीं।
विज्ञापन


एक तरफ जहां मंदिरों को सजाने का काम चल रहा था, दूसरी तरफ भक्त माता के लिए शृंगार, पूजन और व्रत सामग्री खरीदने में व्यस्त थे। सदर बाजार में तो भीड़ इतनी अधिक थी कि पांव रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी। नवरात्र से पहले उमड़ी भीड़ से दुकानदार भी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के रहेंगे बंदोबस्त
श्री शीतला माता मंदिर में 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। माता के मुख्य मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर सात एलसीडी स्क्रीन भी लगी हैं। यहां 150 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल ने सभी थानाक्षेत्रों को धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित करने और रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।

शीतला माता मंदिर की व्यवस्थाएं
-भक्तों को पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए आरओ सिस्टम है।
-नवरात्र में मंदिर का बाकी हिस्सा बंद कर दिया जाएगा, ताकि अव्यवस्था न हो।
-मंदिर के सामने मेला परिसर में पार्किंग की सुविधा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed